Happy Dev Deepawali 2026: भारत में त्योहारों का अपना अलग महत्व है, लेकिन देव दीपावली का उत्साह और आध्यात्मिक सुंदरता बेहद खास मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह पावन पर्व भगवान शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर गंगा के घाटों पर दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसी वजह से इसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है।
देव दीपावली 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं, पढ़ते ही खिल उठेगा चेहरा!
Dev Deepawali 2026 Wishes in Hindi: देव दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन अपनों के साथ खुशियां बांटें और भगवान शिव से सभी के सुखी जीवन की कामना करें। इन खूबसूरत शुभकामनाओं, शायरी और कविताओं को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करके देव दीपावली की खुशियां दोगुनी करें। हर-हर महादेव!
--------------------------
दीपों से रोशन हो हर एक किनारा,
खुशियों से भर जाए जीवन तुम्हारा।
महादेव की कृपा बनी रहे सदा,
मुबारक हो देव दीपावली का त्योहार प्यारा।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
-----------------------
----------------------------------
गंगा के घाटों पर दीपों की बहार हो,
हर दिल में शिव भक्ति का संचार हो।
मिट जाए जीवन से दुखों का अंधियारा,
महादेव का आशीर्वाद मिले तुम्हें सारा।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
---------------------------
-----------------------
जलते रहें दीप, मुस्कुराते रहें आप,
भोलेनाथ दूर करें जीवन के सभी संताप।
खुशियों से महके आपका संसार,
देव दीपावली लाए सुखों की बहार।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
---------------------
-------------------------------
दीप जले हैं गंगा तट पर,
रोशन हुआ है काशी का द्वार।
हर-हर महादेव की गूंज से,
महक उठा है सारा संसार।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
---------------------
