दुनिया में अब भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां राजशाही चलती है यानी वहां राजा का शासन चलता है। थाईलैंड भी ऐसा ही एक देश है। यहां के राजा का नाम महा वाचिरालोंगकोन है। साल 2016 में अपने पिता भूमिबोल अदूल्यादेज की मौत के बाद वो थाईलैंड के सम्राट बने थे। भूमिबोल अदूल्यादेज ने करीब 70 साल तक थाईलैंड पर शासन किया था और वो दुनिया में सबसे लंबे समय तक राजगद्दी पर बैठने वाले राजा थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अंतिम संस्कार पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। उनके शव को सोने के रथ पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया था। आइए जानते हैं राजा वाचिरालोंगकोन के बारे में कुछ खास बातें...
इस राजा के पास है दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति, कहलाता है दुनिया का सबसे अमीर सम्राट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन