Stranger Things Season 4 Actress Millie Bobby Brown Net Worth: हाॅलीवुड फिल्म में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। नेटफ्लिक्स ड्रामा स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 का पहला भाग 27 मई को रिलीज हो रहा है। इस हाॅरर, सस्पेंस और साई फाई बेस्ड नेटफ्लिक्स सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। स्ट्रेंजर थिंग्स के पिछले सीजन्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया और साथ ही मिली बॉबी ब्राउन की एक्टिंग की भी प्रशंसा हुई। 18 साल की मिली बॉबी ब्राउन ने बहुत कम उम्र में ही इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बना ली है। अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर मिली करियर के ऊंचे मुकाम पर पहुंच गईं। इतना ही नहीं मिली बॉबी ब्राउन यूनिसेफ की सबसे कम उम्र की गुडविल एम्बेसडर के तौर पर नामित हो चुकी हैं। मिली ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, इसमें एनोला होम्स, गॉडजिला वर्सेस कोंग का नाम शामिल हैं। मिली बॉबी ब्राउन का नाम दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 देखने के लिए उत्साहित हैं तो पहले जान लीजिए मिली बॉबी ब्राउन के करियर, कमाई, नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में।
Millie Bobby Brown Net Worth: करोड़ों में है स्ट्रेंजर थिंग्स की एलेवन की नेटवर्थ, जीती हैं ऐसी आलीशान जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली बॉबी ब्राउन का करियर
इस समय मनोरंजन की दुनिया में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्रियों में मिली बॉबी ब्राउन हैं। उन्होंने बहुत तेजी से तरक्की की है। उनका जन्म 19 फरवरी 2004 को स्पेन के मार्बेला में हुआ था। हालांकि उनके माता पिता ब्रिटिश हैं। पहले वह स्पेन में रही, फिर इंग्लैंड और बाद में फ्लोरिडा शिफ्ट हो गईं। 17 साल की उम्र में अपने करियर में सफलता हासिल की, जब उन्होंने स्ट्रेंजर थिंग्स, एनोला होम्स, गॉडजिला वर्सेस कोंग और कई अन्य फिल्मों में अपने रोल से दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने कई अवार्ड्स भी जीते। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में काम किया।
मिली बॉबी ब्राउन का आलीशान घर
अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन का अटलांटा में आलीशान घर है, जहां वह इस समय रहती हैँ। इसके अलावा उनका एक घर स्पेन में भी है। अमेरिका की कुछ अलग अलग जगहों पर भी उन्होंने बंगले और फ्लैट खरीद रखें हैं। लंदन में मिली बॉबी ब्राउन के दो लग्जरी घर हैं, जो उनकी सफलता और करोड़ों की संपत्ति को दिखाता है। एक्ट्रेस के पास कई सारी अन्य संपत्तियां भी हैं।
मिली बॉबी ब्राउन का कार कलेक्शन
एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन के पास महंगी और शानदार कारों का कलेक्शन है। उनकी लाइफस्टाइल और शौक बहुत लग्जरी हैं। मिली के पास मर्सिडीज बेंज वी क्लास मार्को पोलो, मिनी कूपर, कैडिलैक एस्केलेड जैसी दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड की कारें हैं।
मिली बॉबी ब्राउन की कमाई
मिली बॉबी ब्राउन ने स्ट्रेंजर थिंग्स के पहले सीजन में प्रति एपिसोड 10 हजार डॉलर चार्ज किए थे। इस सीजन से उन्होंने कुल 80 हजार डॉलर कमाए। दूसरे सीजन में उनकी फीस बढ़ गई और प्रति एपिसोड मिली ने 30 हजार डॉलर की कमाई की और कुल 270,000 डॉलर चार्ज किए। वहीं साल 2019 में आई फिल्म एनोला होम्स में अभिनय करने के लिए मिली 6.1 मिलियन डॉलर की फीस ली थी। फिल्म की सफलता के साथ ही मिली ने अतिरिक्त बोनस के तौर पर 800,000 डॉलर की कमाई की।