शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं, हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार यह 30 अक्तूबर को है। मान्यता है शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत की बारिश होती है। इसीलिए इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रातभर चांद की रोशनी में रखने का विधान है। ज्योतिष के अनुसार, पूरे साल में केवल इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और साथ ही यह भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा पर इन खूबसूरत वॉलपेपर्स के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है
आशा है इस रात आप सभी पर
चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई...
शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...
चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं...
हो आप पर धन की वर्षा अपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...