देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में भी हर दिन हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। देशवासियों के लिए इसकी वैक्सीन आने में अभी कुछ महीने की देरी है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन के दौरान इस बात पर जोर दिया था कि जबतक दवाई नहीं, तबतक ढिलाई नहीं। ऐसे में वैक्सीन आने तक हमें किसी भी स्तर पर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। फिलहाल फेस्टिव सीजन यानी त्यौहारों का समय चल रहा है। हाल ही में दशहरा बीता है और अब दिवाली आने वाली है। बाजार और शॉपिंग मॉल्स भी खुल चुके हैं और जमकर खरीदारी भी हो रही है। लेकिन घर से बाहर निकलने से लेकर खरीदारी करने तक और सामान लेकर वापस घर आने तक हमें कोरोना से बचने के लिए तमाम सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
फेस्टिव सीजन में खूब करें खरीदारी, पर कोरोना से बचाव को सावधानी है जरूरी, सामान घर लाएं तो ऐसे करें सैनिटाइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह है कि घर से बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। मास्क कोरोना संक्रमण की संभावना को काफी हद तक कम करता है। श्वास रोग, पेट और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. पीबी मिश्रा कहते हैं कि अभी दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य मेट्रो शहर में वायु प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में मास्क आपको न केवल कोरोना संक्रमण से बचाएगा, बल्कि सांस संबंधी अन्य तरह के संक्रमण और परेशानियों से भी बचाएगा।
डॉ. मिश्रा ने दूसरी सबसे जरूरी बात की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि खरीदारी करने के लिए जब भी घर से बाहर निकलें तो सड़क पर चलते समय, शॉपिंग मॉल में या फिर दुकानों में भी शारीरिक दूरी बनाए रखना चाहिए। वह कहते हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इसका पालन होना चाहिए। जहां तक संभव हो, कैब या अन्य वाहन रिजर्व कर जाना ज्यादा बेहतर है, ताकि भीड़ से बचा जा सके। अपनी गाड़ी हो तो उसी से जाना ज्यादा बेहतर रहेगा।
घर से बाहर होने के दौरान एक और बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ आपके चेहरे तक न पहुंचे। सीढ़ियों की रेलिंग, दरवाजों के हैंडल, वाहन, शॉपिंग मॉल या दुकानों के फर्नीचर वगैरह बाहर कई सतहों को आप हाथों से स्पर्श करते हैं। ऐसे में अगर उन सतहों के संपर्क में कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति आया होगा तो वहां वायरस की मौजूदगी हो सकती है। इसलिए चेहरा न छुएं। साथ में हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें और थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ सैनिटाइज करते रहें।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर कपड़ों की खरीदारी करने जा रहे हैं तो अपनी साइज का पूरा ध्यान रहना चाहिए। ऐसा इसलिए, ताकि मॉल में ट्रायल रूम में नहीं जाना पड़े यानी कपड़े पहन कर न देखना पड़े। कपड़े की सतह पर वायरस की मौजूदगी हो सकती है और पहनने के दौरान आप संक्रमित हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप कपड़े अपनी साइज के अनुसार लें और पहनने से पहले घर पर लाकर एक बार वॉश जरूर कर लें।
अब बात करते हैं जरूरत के सामानों की....