फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samay Raina Networth: काॅमेडी शो से लाखों कमाते हैं समय रैना, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Mon, 10 Feb 2025 02:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Feb 2025 02:27 PM IST
सार

समय रैना स्टैंड-अप कॉमेडियन, यूट्यूबर और शतरंज प्रमोटर हैं, जिन्होंने अपनी कॉमेडी और शतरंज स्ट्रीम के माध्यम से विशेष पहचान बनाई है। आइए जानते हैं समय रैना के बारे में, कॉमेडी में उनके करियर, कमाई और नेट वर्थ समेत सबकुछ।
 

विज्ञापन
Samay Raina Net Worth Income Education Lifestyle Of Samay Raina Controversy India's Got Latent
समय रैना - फोटो : Instagram

Samay Raina: अपने विवादित कंटेंट के लिए चर्चित शो 'इंडियाज गाॅट लेंटेट" फिर से चर्चा में है। इस शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादी ने एक प्रतियोगी से विवादित सवाल पूछे, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। हालांकि इस शो में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इंडियाज गॉट लैटेंट एक कॉमेडी शो है जिसमें अक्सर फूहड़ कॉमेडी भी देखने को मिलती है। इस शो में बादशाह, पूनम पांडे, राखी सावंत, भारती सिंह समेत कई दिग्गज शामिल हो सके हैं। इस शो के होस्ट समय रैना है। समय रैना स्टैंड-अप कॉमेडियन, यूट्यूबर और शतरंज प्रमोटर हैं, जिन्होंने अपनी कॉमेडी और शतरंज स्ट्रीम के माध्यम से विशेष पहचान बनाई है। आइए जानते हैं समय रैना के बारे में, कॉमेडी में उनके करियर, कमाई और नेट वर्थ समेत सबकुछ।



Samay Raina Net Worth Income Education Lifestyle Of Samay Raina Controversy India's Got Latent
समय रैना - फोटो : Instagram

कौन हैं समय रैना?

समय रैना एक भारतीय कॉमेडियन हैं। समय रैना जम्मू के रहने वाले हैं और उनके पिता पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने हैदराबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में मुंबई चले गए। शिक्षा के दौरान ही समय की रुचि स्टैंड-अप कॉमेडी की ओर बढ़ी। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने काॅमेडी से अपना सफर शुरू किया। 

Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो में ऐसा क्या बोल गए रणवीर इलाहाबादिया? अब हो रही है एक्शन की मांग

Samay Raina Net Worth Income Education Lifestyle Of Samay Raina Controversy India's Got Latent
रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो में - फोटो : instagram.Ranveer Allahbadia

समय रैना का करियर

शुरुआत में समय रैना ने स्टैंड-अप कॉमेडी के क्षेत्र में कदम रखा। कोविड-19 महामारी के दौरान, उन्होंने यूट्यूब पर शतरंज स्ट्रीमिंग शुरू की, जिसमें उन्होंने ग्रैंडमास्टरों और अन्य हस्तियों के साथ शतरंज खेलकर दर्शकों को इस खेल के प्रति आकर्षित किया। उनकी शतरंज स्ट्रीम्स ने शतरंज के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रैना ने कॉमिकस्तान का दूसरा सीजन जीता था। फिलहाल वह अपने शो इंडियाज गॉट लैटेंट से धूम मचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samay Raina Net Worth Income Education Lifestyle Of Samay Raina Controversy India's Got Latent
रणवीर और समय रैना - फोटो : Instagram

समय रैना की कमाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना की लगभग 1.5 करोड़ रुपये महीना कमाते हैं। उनकी कमाई मुख्य रूप से यूट्यूब चैनल पर आधारित है, जिसमें विज्ञापन और सब्सक्राइबर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा अपने शो से भी समय कमाई करते हैं। ब्रांड प्रमोशनल कंटेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट भी समय रैना की कमाई का जरिया है।

Ranveer Allahbadia: सात यूट्यूब चैनल से लाखों कमाते हैं रणवीर इलाहाबादिया, जानिए पॉडकास्टर की कुल संपत्ति

विज्ञापन
Samay Raina Net Worth Income Education Lifestyle Of Samay Raina Controversy India's Got Latent
समय रैना - फोटो : instagram

समय रैना की कुल संपत्ति

साल 2024 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 140 करोड़ रुपये आंकी गई। उनकी आय के मुख्य स्रोत यूट्यूब, ब्रांड पार्टनरशिप, और स्टैंड-अप कॉमेडी शोज हैं। वह इंटरनेशनल स्तर पर स्टैंड-अप-कॉमेडी शो में जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed