Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया अपने एक विवादित सवाल के बाद चर्चा में हैं। रणवीर अल्लाहबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से कुछ ऐसा सवाल किया जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। रणवीर इलाहाबादिया को भारत का सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब कंटेट अवार्ड और मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवार्ड मिल चुका है। रणवीर इलाहाबादिया बॉलीवुड से हाॅलीवुड स्टार्स, एस्ट्रोलॉजर समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज लोगों के इंटरव्यू लेते नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने पाडकास्ट, स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया , उनकी लाइफस्टाइल, करियर और नेटवर्थ के बारे में।
Ranveer Allahbadia: सात यूट्यूब चैनल से लाखों कमाते हैं रणवीर इलाहाबादिया, जानिए पॉडकास्टर की कुल संपत्ति
रणवीर अपने पाडकास्ट, स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया, उनकी लाइफस्टाइल, करियर और नेटवर्थ के बारे में।
रणवीर इलाहाबादिया का जीवन परिचय
रणवीर इलाहाबादिया का जन्म 2 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा हासिल की। साल 2015 में द्वारकादास जीवनलाल संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की।
Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो में ऐसा क्या बोल गए रणवीर अल्लाहबादिया? अब हो रही है एक्शन की मांग
रणवीर इलाहाबादिया का करियर
रणवीर Beerbiceps के नाम से भी मशहूर हैं। 22 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने बतौर यूट्यूबर और पॉडकास्टर अपनी पहचान बनाई। वह Monk Entertainment के सह-संस्थापक भी हैं। इलाहाबादिया सात यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
कितना कमाते हैं रणवीर इलाहाबादिया ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूब और पॉडकास्ट से लगभग 35 लाख रुपये महीने की कमाई करते हैं। उनकी कमाई के कई जरिए हैं जिसमें यूट्यूब एड्स, राॅयलटीज, ब्रांड स्पोंसरशिप शामिल हैं। इसके अलावा रणवीर ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं।
रणबीर इलाहाबादिया की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2024 तक रणवीर इलाहाबादिया की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये थी। उन के पास स्कोडा कोडिएक एक ही कार है, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जाती है।