फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Book and Copyright Day 2023: किताब से दूर भागता है बच्चा तो अपनाएं ये तरीके, बढ़ेगी पढ़ने में रुचि

Sun, 23 Apr 2023 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
World Book and Copyright Day 2023 Parenting Tips To Develop Habit Of Reading Books In Children
kid study - फोटो : pixabay

World Book and Copyright Day 2023: किताबें इंसान की सबसे बेहतर साथी बन सकती हैं। किताबें किसी भी उम्र के शख्स के विकास में सहायक हो सकती हैं। किताब केवल ज्ञान का स्त्रोत नहीं, बल्कि दिमाग को सक्रिय रखने, इमेजिनेशन बढ़ाने, ब्रेन सेल्स को मजबूत करने और संवाद को बेहतर बनाने के लिए शब्दावली को मजबूत करने के लिए भी अच्छा माध्यम है। हालांकि मौजूदा समय में कंप्यूटर और इंटरनेट के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी ने उन्हें किताबों से दूर कर दिया है। किताबों से बढ़ती दूरी को कम करने के उद्देश्य से यूनेस्को ने प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाने का फैसला लिया। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1995 से हुई। विश्व पुस्तक दिवस के मौके पर अपने बच्चों में किताब पढ़ने के रूचि को जगाने का प्रयास करें। अगर बच्चा किताब पढ़ने से दूर भागता है, तो कुछ तरीकों को अपनाकर उसकी दिलचस्पी को बढ़ा सकते हैं

World Book and Copyright Day 2023 Parenting Tips To Develop Habit Of Reading Books In Children
Kid - फोटो : pixabay

कोर्स के अलावा दूसरी किताबें

बच्चे को सिर्फ उसकी पढ़ाई से जुड़ी किताबें पढ़ने का दबाव न बनाएं। बच्चे की रुचि को समझते हुए उसके मुताबिक किताबें पढ़ने के लिए दें। कोर्स की किताबे बच्चे अक्सर मजबूरी में पढ़ते हैं, भले ही उनका मन न हो। लेकिन अन्य किताबों को वह रूचि के साथ पढ़ते हैं। शौक या रुचि के साथ पुस्तक पढ़ने की आदत उन्हें दूसरी किताबों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

World Book and Copyright Day 2023 Parenting Tips To Develop Habit Of Reading Books In Children
Reading - फोटो : pixabay

खुद पढ़ें पुस्तक

बच्चे अक्सर चीजें देख कर सीखते हैं। घर पर जो माता पिता या परिवार के सदस्य करते हैं, बच्चे उसे दोहराते हैं। ऐसे में बच्चे का रोल मॉडल बनें। उनके सामने आप भी किताब पढ़ें, ऐसे में वह आपकी देखादेखी पुस्तक पढ़ने लगेंगे। वहीं जब बच्चा कोई किताब पढ़ रहा है तो उसका साथ देने के लिए किताब पढ़ें ताकि वह बोरियत महसूस न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Book and Copyright Day 2023 Parenting Tips To Develop Habit Of Reading Books In Children
kid study - फोटो : pixabay

पढ़ने की जगह बनाएं

कई बार माहौल बच्चे को पढ़ने लिखने के लिए प्रोत्साहित करता है तो उसका ध्यान भी भटकता है। ऐसे में पढ़ने के लिए एक सकारात्मक माहौल होना चाहिए। बच्चे के पढ़ने के लिए एक जगह बनाएं। कुर्सी टेबल और उस पर कुछ किताबें रखें, जिस पर बैठकर बच्चा आराम से पढ़ सके।

विज्ञापन
World Book and Copyright Day 2023 Parenting Tips To Develop Habit Of Reading Books In Children
kid - फोटो : pixabay

सही किताबों का चयन

बच्चों की रूचि के विषय पर किताब खरीदने के साथ ही अन्य बातों का ध्यान रखें। जैसे, किताब में अधिक तस्वीरें हों, बड़े या उभरे अक्षर हों या देखने व पढ़ने में किताब आकर्षक लगे। ऐसे में बच्चा मन से किताब पढ़ने में रूचि लेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed