जब एक कपल के घर में बच्चे का आगमन होता है, तो ये उसके लिए सबसे खुशी का पल होता है। बच्चे के पालन-पोषण के लिए माता-पिता हर वो जरूरी चीज करते हैं, जो उनके बच्चे के लिए सही हो। लेकिन कई बार देखा गया है कि बच्चों को बचपन में एक बुरी आदत लग जाती है और वो है मिट्टी खाने की आदत। छोटे बच्चे कभी जमीन से मिट्टी उठाकर या कभी दीवार से मिट्टी निकालकर खाने लगते हैं। इससे कई बार बच्चे बीमार तक पड़ जाते हैं। वहीं, कई बच्चों की ये आदत छुट जाती है, लेकिन कई बच्चों की ये आदत लंबे समय तक बनी रहती है। तो चलिए हम ये आदत छुड़वाने के आपको सबसे सही तरीके बताते हैं।
{"_id":"605350889836f30dcf503160","slug":"with-the-help-of-these-methods-the-child-habit-of-eating-soil-can-be-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी, जानें कैसे लगती है ये आदत, ये हैं छुड़ाने के उपाय","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी, जानें कैसे लगती है ये आदत, ये हैं छुड़ाने के उपाय
Fri, 19 Mar 2021 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केले खिलाएं
- अगर बच्चा मिट्टी खाता है तो उसे केला खिलाया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले केले को मसल लेना है और फिर उसमें शहद मिलाकर बच्चे को खिलाएं। ऐसा करने से बच्चे नियमित रूप से जल्द ही मिट्टी खाना छोड़ देते हैं। वहीं, ज्यादातर बच्चों को केला खाना पसंद भी होता है, इसलिए इसे बच्चों को खिलाने में कोई दिक्कत भी नहीं होती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हरी सब्जियां
- अक्सर जब बच्चों के शरीर में खून की कमी होती है, तो बच्चा मिट्टी खाने लगता है। ऐसे में उनकी ये आदत छुड़वाने के लिए उन्हें हरी सब्जियां खिलानी चाहिए, क्योंकि ये आयरन युक्त होती हैं। साथ ही आप बच्चों को चुकंदर, दाल अन्य चीजें भी खिला सकते हैं। इससे बच्चे को काफी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजवाइन
- फोटो : pixabay
अजवाइन कर सकती है मदद
- आप बच्चे को अजवाइन भी दे सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि सोने से पहले बच्चे को गुनगुने पानी के साथ पीसी हुई अजवाइन का चूर्ण देना है। ऐसा करने से बच्चे की मिट्टी खाने की आदत में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
clove
- फोटो : Pixabay
लौंग कर सकती है मदद
- बच्चे की मिट्टी खाने की आदत छुड़वाने में लौंग आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले कुछ लौंग को बारीक पीस लेना है, और फिर इसे पीने वाले पानी में डालकर उसे उबाल लेना है। वहीं, जब ये पानी ठंडा हो जाए तो बच्चे को थोड़ा-थोड़ा करके पिलाएं।