Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SRK is the Only Indian to Feature in Variety 100 Greatest film Stars of All Time List Marilyn Monroe On Top

शाहरुख खान का एक और कमाल: वैराइटी की 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों की ग्लोबल लिस्ट में बनाई जगह, नंबर वन पर कौन?

Thu, 19 Nov 2026 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Nov 2026 10:31 AM IST
सार

  • Variety 100 Greatest Stars of All Time: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों की लिस्ट में जगह बनाई है। 
  • इस लिस्ट में शामिल होने वाले किंग खान इकलौते भारतीय एक्टर हैं।
  • ऑलटाइम ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की इस सूची में दिवंगत अभिनेत्री मर्लिन मुनरो पहले नंबर पर हैं।

विज्ञापन
SRK is the Only Indian to Feature in Variety 100 Greatest film Stars of All Time List Marilyn Monroe On Top
शाहरुख खान - फोटो : एक्स@SRKUniverse

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में 'बादशाह' कहा जाता है। शानदार अदाकारी के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान और उपाधि मिल चुकी हैं। एक्टर ने एक और कमाल किया है। वे ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले वे इकलौते भारतीय एक्टर हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

SRK is the Only Indian to Feature in Variety 100 Greatest film Stars of All Time List Marilyn Monroe On Top
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनियाभर के 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों में शामिल SRK
शाहरुख खान की अदाकारी का कमाल है कि फैंस ने उन्हें 'किंग' नाम दिया है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा हर साल ईद और 02 नवंबर को एक्टर के घर के बाहर लगने वाले प्रशंसकों के जमावड़े से लगाया जा सकता है। सुपरस्टार की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों तक है। तभी तो दुनियाभर के नामी फिल्मी कलाकारों के साथ उन्होंने 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों की लिस्ट में जगह बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SRK is the Only Indian to Feature in Variety 100 Greatest film Stars of All Time List Marilyn Monroe On Top
मर्लिन मुनरो - फोटो : सोशल मीडिया

किस नंबर पर बनाई जगह?
ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की यह लिस्ट वैराइटी ने जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान ने मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न और टॉम क्रूज जैसे दिग्गजों के साथ जगह बनाई है। शाहरुख खान को सूची में 92वां स्थान मिला है। टॉप 5 में मर्लिन मुनरो पहले नंबर पर हैं। उनके बाद हम्फ्री बोगार्ट दूसरे नंबर पर,  चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें नंबर पर हैं।
 

विज्ञापन

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
अभिनेता शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म का नाम 'किंग' है। यह 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed