फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कैसे प्यार के रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है सोशल मीडिया, हो सकते हैं ये नुकसान

Thu, 18 Mar 2021 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
do you know social media disadvantages and impact of relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। हर कोई सोशल मीडिया पर समय बिताता है। जैसे ही लोगों को समय मिलता है, वैसे ही वो फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल साइट्स पर समय बिताते हैं। अपने स्टेट्स अपडेट करते हैं, कभी किसी और के स्टेटस देखते हैं आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया आपके प्यार के रिश्ते में कड़वाहट भी पैदा कर सकता है? सोशल मीडिया रिलेशनशिप पर कई तरीकों से गलत असर डालता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

do you know social media disadvantages and impact of relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करना

  • जब कोई पार्टनर सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने लगता है, तो कई बार वो अपने पार्टनर की जासूसी करने लगता है या उस पर शक करने लगता है। उदाहरण के लिए पार्टनर अगर किसी की फोटो लाइक करता है और उस पर कमेंट करता है, तो फिर ये शक की वजह बन जाती है कि आखिर तुमने उसकी फोटो पर कमेंट क्यों किया। वहीं, अगर वो किसी से चैटिंग करे तो इसको लेकर भी पार्टनर एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं।
do you know social media disadvantages and impact of relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

असल जिंदगी से दूर हो जाना

  • जब हम सोशल मीडिया इस्तेमाल करने लगते हैं और उसमे काफी ज्यादा घुस जाते हैं, तो हमें कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो हमारा दिमाग घुमा देती हैं। उन चीजों को देखकर हम असल जिंदगी से कहीं न कहीं दूर हो जाते हैं। अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते और उन्हीं चीजों में अपना समय बिताने लगते हैं। इसलिए सोशल मीडिया को हमारे रिलेशनशिप के लिए सही नहीं माना जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know social media disadvantages and impact of relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय नहीं दे पाना

  • अक्सर देखा जाता है कि लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी फोटो व वीडियो शेयर करते हैं, देखते रहते हैं उस पर कितने लाइक, कमेंट्स आए। दूसरों के स्टेट्स को भी लाइक करते हैं और साथ ही किसी के साथ चैटिंग करने लगते हैं। ऐसे में कई बार वो अपने पार्टनर से मिलने नहीं जाते, उनसे बातें करना कम हो जाती है आदि। ऐसे में ये आपके रिश्ते पर असर डाल सकता है।
विज्ञापन
do you know social media disadvantages and impact of relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ईर्ष्या पैदा होना

  • जब आप सोशल मीडिया पर समय बिताने लगते हैं और अपनी फोटो व वीडियो को शेयर करते हैं, लेकिन अगर किसी वजह से आपकी पोस्ट को आपके पार्टनर से कम लाइक या कम कमेंट मिलते हैं तो फिर आपके अंदर ईर्ष्या की भावना पैदा होने लगती है। आप उनसे ईर्ष्या करने लगते हैं कि आखिर उनकी पोस्ट को लोग क्यों इतना पसंद कर रहे हैं और ये रिलेशनशिप के लिए अच्छा संकेत नहीं होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed