{"_id":"6b028dc149d760fefa085c47","slug":"noor-ahmad-says-csk-will-miss-ms-dhoni-behind-the-stumps-backs-his-mentorship-role-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सभी उन्हें मिस करेंगे': बतौर मेंटर चेन्नई को कितना फायदा पहुंचा सकते हैं धोनी? अफगान स्पिनर नूर ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सभी उन्हें मिस करेंगे': बतौर मेंटर चेन्नई को कितना फायदा पहुंचा सकते हैं धोनी? अफगान स्पिनर नूर ने दिया जवाब
Sun, 22 Nov 2026 12:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:08 PM IST
सार
अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ी के रूप में आईपीएल से दूर होने पर चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी स्टंपिंग और फिनिशिंग क्षमता की कमी खलेगी। हालांकि, मेंटर के रूप में धोनी का अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
धोनी-नूर अहमद
- फोटो : IANS
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे, लेकिन टीम के साथ मेंटर के रूप में उनकी मौजूदगी सीएसके के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। यह मानना है अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद का। उन्होंने कहा कि धोनी की विकेट के पीछे शानदार विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता को टीम जरूर मिस करेगी, लेकिन उनका अनुभव और मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए बेहद मददगार होगा। आईपीएल रिटेंशन की समयसीमा से पहले धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का मेंटर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही आईपीएल में बतौर खिलाड़ी उनके शानदार सफर का अंत हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
धोनी की स्टंपिंग और फिनिशिंग को करेंगे मिस
दुबई में जारी डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेल रहे नूर अहमद ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'हर कोई उन्हें मिस करेगा, लेकिन उनकी नई भूमिका टीम की काफी मदद करने वाली है। मैं खुश हूं कि वह अब भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं।' धोनी की किन खूबियों की कमी सबसे ज्यादा खलेगी, इस सवाल पर नूर ने कहा कि उनकी स्टंपिंग और मैच को शानदार तरीके से फिनिश करने की क्षमता को सबसे ज्यादा याद किया जाएगा।

युवा खिलाड़ियों के लिए विदेशी लीग में खेलना जरूरी
21 वर्षीय नूर अहमद का मानना है कि दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। अलग-अलग टीमों के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से उनके खेल में निखार आता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों में खेलने से खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों, मैदानों और मैच के दौरान पैदा होने वाली चुनौतियों को समझने का अनुभव मिलता है। इससे खिलाड़ियों की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता बेहतर होती है।

आईएलटी20 में परिस्थितियों के अनुसार ढलने वाली टीम को मिलेगा फायदा
नूर अहमद ने कहा कि इंटरनेशनल लीग टी20 में वही टीमें बेहतर प्रदर्शन करेंगी, जो जल्द से जल्द वहां की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल लेंगी। कई खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलने के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की क्षमता अहम होगी।

बल्लेबाजों के सामने स्पिनरों को दिखानी पड़ती हैं ज्यादा विविधताएं
आधुनिक क्रिकेट में बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों के बढ़ते प्रभाव और स्पिनरों के सामने आने वाली चुनौतियों पर नूर ने कहा कि गेंद को हवा में डालना भी स्पिन गेंदबाजों के लिए एक महत्वपूर्ण कला है। इससे गेंद की गति कम करने और बल्लेबाज को चकमा देने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पिचें काफी सपाट होती हैं। ऐसे में स्पिनरों को टिके रहने और प्रभावी बने रहने के लिए हर तरह की विविधता का इस्तेमाल करना पड़ता है।

नूर ने आईपीएल को बताया सबसे कठिन फॉर्मेट
नूर अहमद ने माना कि क्रिकेट का हर फॉर्मेट चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनके अनुसार आईपीएल सबसे कठिन टूर्नामेंटों में से एक है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण टीमों को एक अतिरिक्त बल्लेबाज का विकल्प मिल जाता है। इसके अलावा सपाट पिचों पर बल्लेबाजों को रोकना गेंदबाजों के लिए और मुश्किल हो जाता है। नूर के मुताबिक, आईपीएल में गेंदबाजों को बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार नई रणनीति और विविधताओं के साथ उतरना पड़ता है। यही वजह है कि इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।