सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने जिस तरह से अपनी फिटनेस मेनटेन कर रखी है, लगता नहीं है कि वह 54 वर्ष के हो गए हैं। अभी भी बॉलीवुड में उनकी तूती बोलती है और उनकी फिल्में सुपर-डुपर हिट जाती हैं। बॉलीवुड से इतर अपने रिश्तों को संजीदगी से जीने वाले सलमान का यह जन्मदिन इसलिए भी खास होने वाला है कि आज उनकी छोटी बहन अर्पिता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इसको लेकर सलमान खान और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। अर्पिता के होने वाले इस बच्चे का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अपने भाईजान को खुशियों का ये खास तोहफा देने के लिए बहन अर्पिता ने ये खास दिन चुना है।
सलमान खान को जन्मदिन पर मिलने वाला है ये खास तोहफा, बेहद अनूठा होगा भाईजान का बर्थडे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन