{"_id":"6aa2c90a3bbb6b0e740dfc11","slug":"superfast-special-train-between-hazrat-nizamuddin-and-dadar-to-run-from-october-13-will-also-halt-at-ratlam-and-kota-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4710249-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: दिल्ली से दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: दिल्ली से दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी
Thu, 10 Sep 2026 08:51 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:51 PM IST
सार
दशहरा और दीपावली के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए हजरत निजामुद्दीन-दादर के बीच 13 अक्टूबर से सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। रतलाम समेत आठ स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में एसी कोच होंगे और टिकट बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हजरत निजामुद्दीन और दादर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रतलाम रेल मंडल से होकर चलेगी। ट्रेन के संचालन से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन-दादर स्पेशल 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। यह ट्रेन रात 11:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर अगले दिन बुधवार को रात 10:40 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन का रतलाम स्टेशन पर बुधवार सुबह 10:35 बजे आगमन और 10:40 बजे प्रस्थान होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: एमपी में बनेंगे 4200 MW के दो परमाणु संयंत्र, देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
विज्ञापन
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 04001 दादर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 15 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन दादर से रात 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को रात 9:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रतलाम स्टेशन पर इसका गुरुवार सुबह 9:30 बजे आगमन और 9:35 बजे प्रस्थान होगा।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।
12 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग
ट्रेन संख्या 04001 के लिए टिकटों की बुकिंग 12 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेन के ठहराव, कोच संरचना और समय से संबंधित विस्तृत जानकारी यात्री इंडियन रेलवे की इंक्वायरी वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी ले सकते हैं।
