फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hanuman ansh north america advance booking film has recorded 95 lakh in pre-sales

हनुमान अंश: क्या वर्ल्डवाइड भी बजेगा फिल्म का डंका? नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स से हुई इतनी कमाई

Thu, 10 Sep 2026 08:53 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 08:53 PM IST
सार

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा अब भारत के बाद दुनियाभर में छाने वाला है। फिल्म ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी तरफ नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही इतनी कमाई कर ली है।

विज्ञापन
hanuman ansh north america advance booking film has recorded 95 lakh in pre-sales
वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार 'हनुमान अंश' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' ने भारतीय सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई की है। अब यह फिल्म दुनियाभर में 11 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। वहीं इसकी पहले दिन की कमाई 10 लाख रुपये थी। मगर फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स से 95 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

hanuman ansh north america advance booking film has recorded 95 lakh in pre-sales
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
एडवांस बुकिंग में छाई 'हनुमान अंश'
नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग की सफलता 'हनुमान अंश' की कहानी का एक और शानदार अध्याय है, जिसके पीछे न तो कोई बड़ा स्टार पावर था और न ही कोई बड़ा प्रमोशन सिस्टम। लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' एक ऐसी फिल्म थी जिस पर शायद ही किसी का ध्यान जाता, लेकिन अब यह साल की सबसे असाधारण थिएट्रिकल सक्सेस स्टोरीज में से एक बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

hanuman ansh north america advance booking film has recorded 95 lakh in pre-sales
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
देश भर में 160 करोड़ पार हुई कमाई
  • सैकनिल्क के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने भारत में 35वें दिन खबर लिखे जाने तक 7.02 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 160.15 करोड़ रुपये हो गया है।
  • फिल्म ने अपने पांचवें हफ्ते में रिकॉर्ड 87.27 करोड़ रुपये कमा लिए है। 
  • थिएटर में एक महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद भी इस हफ्ते रोजाना इसकी कमाई डबल डिजिट में हुई।
हालांकि, 7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 10 लाख का बिजनेस किया था। वहीं, पहले हफ्ते में इसने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे हफ्ता और भी कमजोर रहा, जिसमें इसने 40 लाख रुपये कमाए। जिस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में बॉक्स ऑफ़िस पर मुश्किल से ही कोई छाप छोड़ी थी, उसके बाद जो हुआ वह हर किसी की सोच से परे था।

दरअसल, बदलाव तब शुरू हुआ जब लोगों ने फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ करना शुरू कर दी। वर्ड ऑफ माउथ के बाद चौथे हफ्ते तक 'हनुमान अंश' ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली और एक ही हफ्ते में 61 करोड़ रुपये कमा लिए। इसका पांचवां हफ्ता और भी चौंकाने वाला रहा। ज्यादातर फिल्में इस स्टेज पर आकर पिट जाती हैं, लेकिन यह मूवी दर्शकों को थिएटर तक खींचती रही।
विज्ञापन

hanuman ansh north america advance booking film has recorded 95 lakh in pre-sales
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'हनुमान अंश'?
अब 'हनुमान अंश' की रफ्तार के जल्द धीमी पड़ने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। 160 करोड़ रुपये कमा चुकी इस फिल्म की नजर अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। खास बात ये है कि कल यानी 11 सितंबर को फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही नॉर्थ अमेरिका में इसकी 1,00,000 डॉलर (95 लाख) की प्री-सेल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed