जब एक लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो उनके जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। जहां एक तरफ लड़की अपने सारे पुराने रिश्ते, घर, लोगों को छोड़कर नई जिंदगी की तरफ आगे बढ़ जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ लड़के के लिए कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में कुल मिलाकर दोनों पार्टनर्स के लिए ये जरूरी हो जाता है कि वे अपनी इस शादीशुदा जिंदगी को ठीक ढंग से चलाए, इसके लिए उन्हें पूरा ध्यान देना पड़ता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि शादी होने के कुछ समय बाद ही लोगों के वैवाहिक जीवन में अनबन होना शुरू हो जाती हैं, जिसकी कई वजह हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिताना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि तभी जाकर आपका रिश्ता प्यार के साथ आगे बढ़ पाएगा। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जो आपको एक खुशहाल वैवाहिक जीवन बिताने में मदद कर सकते हैं।
{"_id":"60e3de08f91d5d136003f282","slug":"relationship-tips-these-are-four-tips-for-a-happy-married-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी शादीशुदा जिंदगी को बनाना चाहते हैं खुशहाल, तो इन 4 बातों का रखना होगा खास ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अपनी शादीशुदा जिंदगी को बनाना चाहते हैं खुशहाल, तो इन 4 बातों का रखना होगा खास ध्यान
Tue, 06 Jul 2021 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर को नजरअंदाज न करें
- जब आप शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो आपको अपने पार्टनर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए साथ देना चाहिए। शादी के रिश्ते में आपको अपने पार्टनर से तालमेल बनाकर रखना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समस्याओं का सामना करें, घबराएं नहीं
- कई बार शादीशुदा जिंदगी में कई तरह की समस्याएं आती हैं। कभी पैसों को लेकर कोई दिक्कत आती है, तो कभी पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है आदि। लेकिन आपको ऐसी किसी भी परेशानी से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको इन समस्याओं का डटकर सामान करना चाहिए। हो सकता है कि आगे चलकर सबकुछ ठीक हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर संग समय बिताएं
- अक्सर पार्टनर्स की आपस में इस बात को लेकर भी बिगड़ जाती है कि उनका पार्टनर उनको समय ही नहीं देता है, साथ में समय नहीं बिताता है, रोमांटिक पल नहीं बिताता है आदि। हो सकता है कि आप अपने काम की वजह से व्यस्त हों, लेकिन आपका ये फर्ज बनता है कि आपको अपने पार्टनर को भी समय देना चाहिए। इसलिए आपको इसके लिए समय निकालना चाहिए।
विज्ञापन
candle light dinner
- फोटो : istock
इच्छाओं का रखें ध्यान
- अमूमन देखा जाता है कि कई बार लोग अपने पार्टनर को अपनी जरूरतों के बारे में नहीं कह पाते हैं। ऐसे में आपको खुद अपने पार्टनर की जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। उदाहरण के लिए आपके पार्टनर को अगर कहीं घूमने जाना है, तो शायद वे आपसे न कहे, लेकिन आपको उन्हें समय-समय पर घुमाने ले जाना चाहिए, कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं और आप उनके लिए सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं।