फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक अच्छे रिलेशनशिप की होती हैं ये 4 निशानियां, क्या आपके रिश्ते में हैं ये चीजें?

Sat, 03 Jul 2021 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Jul 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four things should be kept in mind in a relationship the relationship runs well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं प्यार के रिश्ते में खुशियां तभी आ सकती हैं, जब दोनों पार्टनर कई अच्छी बातों का ख्याल रखते हैं। प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद लोगों को अपनी दुनिया वहीं दिखती है, और वे अपनी हर छोटी-बड़ी खुशी को अपने पार्टनर संग ही सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा जब वे दुख में होते हैं, तो भी अपने दुख को अपने पार्टनर संग ही बांटते हैं। हालांकि, सभी लोगों के रिलेशनशिप इतने सही तरीके से नहीं चल पाते हैं। कई लोगों के रिश्ते में तो हर वक्त टकरार जैसी स्थिति देखी जाती है। लड़ना-झगड़ना, एक-दूसरे से बात न करना, एक-दूसरे पर गुस्सा करना आदि। ये सभी उनके रिश्ते में बिल्कुल आम हो जाता है, जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ता है और आगे चलकर उनका प्यार का रिश्ता टूट तक जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिश्ते में कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जो एक अच्छे रिलेशनशिप की निशानियां होती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips These four things should be kept in mind in a relationship the relationship runs well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्वास करना

  • किसी भी रिश्ते की अच्छाई ये होती है कि उसमें विश्वास हो, क्योंकि अगर विश्वास की जरा भी कमी होगी तो रिश्ता बिखरने में भी देर नहीं लगती है। पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास करें, शक न करें तो फिर ऐसे रिश्तों की उम्र लंबी होती है। इसलिए किसी भी प्यार के रिश्ते में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर अट्टू विश्वास करें।
Relationship tips These four things should be kept in mind in a relationship the relationship runs well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बराबरी का हक

  • ये बात सिर्फ प्यार के रिश्ते की ही नहीं है, बल्कि सभी रिश्तों में बराबरी का हक मिलना बेहद जरूरी है। हालांकि, प्यार के रिश्ते में ये बेहद जरूरी हो जाता है। अपने पार्टनर को अपनी बराबरी का हक देना, उसे समाज में एक अलग पहचान दिलाना, घर में बराबरी का हक देना, अपनी जिंदगी में बराबरी का हक देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four things should be kept in mind in a relationship the relationship runs well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान करना

  • किसी भी शख्स के लिए ये जरूरी है कि उसे वो सम्मान मिले, जिसका वो असल में हकदार है। वहीं, जो प्यार के रिश्ते लोगों के लिए प्रेरणा बने होते हैं, उनमें पार्टनर एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, उनकी इच्छाओं की कद्र करते हैं आदि। इसलिए एक अच्छा रिश्ता निभाना के लिए ये जरूरी है।
विज्ञापन
Relationship tips These four things should be kept in mind in a relationship the relationship runs well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपने फैसलों में शामिल करना

  • एक अच्छा प्यार का रिश्ता तभी आगे बढ़ सकता है, जब उसमें व्यक्ति अपने फैसलों में अपने पार्टनर को शामिल करे। कई बार पार्टनर द्वारा बताई गई बात आपका काम बना देती है आदि। वहीं, जब वे आपके साथ है तो उनका भी हक बनता है कि वे आपके फैसलों में शामिल हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed