इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई किसी न किसी टेंशन से घिरा है। हम चाहते हैं तो हैं कि हम खुश रहें और अपनी जिंदगी को खुलकर जिएं, लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल नजर आता है। वहीं, हमारा काम भी हमारे तनाव की सबसे बड़ी वजह बन जाता है। हम अपने काम के पीछे इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हम अपने घर-परिवार को बिल्कुल भी वक्त नहीं दे पाते हैं जिसके कारण हमारा पारिवारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है और हमारे अपने पार्टनर और बच्चों से रिश्तों में कहीं न कहीं कमी नजर आती है। ऐसे में हम सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा क्या किया जाए, जिससे हमारी टेंशन दूर हो सके और हम एक हंसता-खेलता जीवन अपने परिवार संग बिता सकें। अगर आप भी जिंदगी की टेंशन से घिरे हुए हैं और इससे निकलने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
{"_id":"615542888ebc3e09031cfc70","slug":"relationship-tips-four-tips-to-relieve-life-stress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की टेंशन को इन चार तरीकों से कहें अलविदा, परिवार संग बिताएं खुशी के पल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जिंदगी की टेंशन को इन चार तरीकों से कहें अलविदा, परिवार संग बिताएं खुशी के पल
Thu, 30 Sep 2021 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गुस्सा दूर करने के लिए संगीत सुने
- कई बार देखा जाता है कि लोग अपने काम की वजह से टेंशन में होते हैं, जिसका गुस्सा वो कहीं न कहीं अपने पार्टनर या बच्चों पर निकाल देते हैं। ऐसे में आपका रिश्ता बिगड़ने का पूरा डर बना रहता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें आपकी मदद संगीत कर सकता है। संगीत हमारे दिमाग को शांत करने के साथ ही हमारे गुस्से को भी कम करने का काम करता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परिवार संग बाहर जाएं
- टेंशन को दूर करने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है कि परिवार संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और उनके साथ बाहर ट्रिप पर जाएं और कभी-कभी डिनर या घूमने के लिए भी जा सकते हैं।। जब आप परिवार संग समय बिताएंगे, तो इससे उन्हें तो अच्छा लगेगा ही साथ ही आपको भी टेंशन से दूर होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर में बागवानी करें
- अगर आप टेंशन को दूर करना चाहते हैं, तो खुद को व्यस्त रखने के लिए आप बागवानी कर सकते हैं। आप घर के गार्डन में या अपनी छत पर रखे गमलों में भी बागवानी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी टेंशन दूर होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर संग समय बिताएं
- टेंशन को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने पार्टनर संग समय बिताएं, क्योंकि आपकी टेंशन की वजह से आपके पार्टनर भी परेशान हो सकते हैं और इसका बुरा असर आपके प्यार के रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए जब आप अपनी टेंशन को अपने पार्टनर संग बाटेंगे, तो इससे आपको कोई न कोई हल जरूर मिलेगा।