फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए शादीशुदा जीवन में पत्नी को खुश रखने के ये हैं चार तरीके, रिश्ते में होगी प्यार की मिठास

Wed, 29 Sep 2021 10:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
married life tips Four tips to keep wife happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादी को लेकर लड़का-लड़की काफी सपने देखते हैं। ऐसे में जब नई शादी होती है, तो हर किसी की उससे काफी उम्मीद होती है। हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में प्यार हो, उनके जीवन में खुशियां हों, उनका पार्टनर उनको प्यार करें आदि। जो लोग लव मैरिज करते हैं, वो तो अपने पार्टनर को पहले से जानते हैं। ऐसे में उनके लिए पार्टनर को समझने में ज्यादा दिक्कत नही होती है, लेकिन जो लोग अरेंज मैरिज करते हैं उनको अपने पार्टनर को समझने में समय लगता है और वहीं, सबसे ज्यादा समय पति को अपनी पत्नी को समझने में लगता है। हर पति चाहता है कि वो अपनी पत्नी को खुश रखें, दोनों के बीच प्यार हो और ऐसा ही पत्नी भी चाहती है। लेकिन पति लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि वो ऐसा क्या करें, जिससे उनका प्यार का रिश्ता और मजबूत हो। अगर आप भी इसी उलझन से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

married life tips Four tips to keep wife happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पत्नी और ससुराल वालों की तारीफ करें

  • पत्नी को खुश करने के लिए पति को अनी पत्नी की तारीफ करनी चाहिए। जब भी वे तैयार हों तो उनकी तारीफ करें, और साथ ही पत्नी के घर वालों की यानी अपने ससुराल वालों की तारीफ करना न भूलें। जब आप पत्नी के साथ ही उनके घर वालों की भी तारीफ करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आपके लिए उनके दिल में प्यार बढ़ेगा।
married life tips Four tips to keep wife happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उपहार दें

  • किसी के चेहरे पर मुस्कान लानी हो या किसी से अपना रिश्ता मजबूत करना हो, तो इसमें आपकी मदद उपहार कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद का उपहार दे सकते हैं या फिर वो गिफ्ट आपकी पसंद का भी हो सकता है। इससे भी आपके इस नए रिश्ते में खूब प्यार बढ़ने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
married life tips Four tips to keep wife happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

साथ में समय बिताएं

  • नई शादीशुदा जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, पति अपनी पत्नी संग समय बिताएं, उनसे बातें करें, उनके बारे में जानें आदि। जब आप अपनी पत्नी को समय देंगे तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आप दोनों के नए शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। इसलिए पत्नी संग समय जरूर बिताएं।
विज्ञापन
married life tips Four tips to keep wife happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सरप्राइज प्लान करें

  • वैसे तो सरप्राइज लगभग सभी को पसंद होते हैं, लेकिन ये महिलाओं को काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। वे चाहती हैं कि उनके पति उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करे, बस वो आपसे इस बारे में कभी नहीं कहेंगी। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए कैंडल लाइट डिनर से लेकर कहीं ट्रिप तक का सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed