Relationship Tips: कहते हैं कि जब लोग प्यार में होते हैं तो उन्हें सब कुछ अच्छा लगता है। वहीं जब प्यार रिश्ते में बदल जाता है यानी कि आप रिलेशनशिप में आ जाते हैं तो खूबसूरती का अहसास होने लगता है। लेकिन रिलेशनशिप की शुरुआत में आप जैसा महसूस करते हैं, वैसा ही समय के साथ महसूस करें ये जरूरी नहीं होता। अक्सर लोग वक्त के साथ रिलेशनशिप में तनाव को महसूस करने लगते हैं। कई बार जिसे आप पसंद करते हैं वक्त के साथ उनके साथ रहना आपके लिए मुश्किल हो जाता है। रिश्ता तलाक या ब्रेकअप तक पहुंच जाता है। रिलेशनशिप में आने वाली कई सारी परेशानियों के कारण कपल डिप्रेशन में चले जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी रिश्ते में बंध गए हैं और तनाव व दबाव महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप भी डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्यार और रिश्ते में डिप्रेशन आने की क्या वजह होती हैं? चलिए जानते हैं रिलेशनशिप में डिप्रेशन के कारण।
Relationship Tips: रिलेशनशिप में डिप्रेशन की होती है ये वजहें, जानकर सुधार सकते हैं दिल और दिमाग की स्थिति
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन