फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर से झगड़े की होती हैं ये बेसिक वजह, जानकर बहस से बच सकते हैं आप

Tue, 05 Apr 2022 02:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Apr 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Fighting Reason with Partner in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कपल्स के बीच प्यार तो होता है लेकिन कभी कभी उनमें लड़ाई झगड़े आम बात होती है। पार्टनर से विवाद होना, किसी बात पर कपल का आपस में बहस करना, रूठना -मनाना यह सब रिलेशनशिप का एक हिस्सा हैं। लेकिन अक्सर रिश्ते में होने वाले लड़ाई झगड़े बड़े विवाद की वजह भी बन जाते हैं। अगर समय रहते आपस के मन मुटावों को कपल दूर नहीं करते तो ब्रेकअप तक बात पहुंच जाती है। लोगों के लिए अक्सर लड़ाई झगड़े के बाद बात संभालना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप बात बहस या लड़ाई झगड़े तक ही न पहुंचने दें तो रिश्ते में किसी तरह की दिक्कत होने से पहले ही रोका जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि कपल के बीच विवाद होने की क्या वजह होती है। किस बात पर कपल लड़ाई-झगड़े करता है? आगे की स्लाइड्स में जानिए कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े की बेसिक वजह। 

Relationship Tips: Fighting Reason with Partner in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

घर के काम को लेकर विवाद

अगर पति और पत्नी दोनों ही वर्किंग में हैं तो घरेलू कामकाज को लेकर उनके बीच विवाद होना आम बात हो जाती है। दोनों ही ऑफिस के काम के बाद आराम चाहते हैं, उसपर अगर किसी एक पर घर के कामकाज की जिम्मेदारी आ जाती है तो वह दूसरे से भी उसे बांटने की अपेक्षा करता है और स्थिति झगड़ों तक पहुंच सकती है।

Relationship Tips: Fighting Reason with Partner in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

खाने के लिए लड़ाई

अक्सर ही कपल खाने के मामले में भी लड़ाई करते है। पति पत्नी के हाथ की बनी किसी डिश की बुराई करते हैं तो उनके बीच बहस छिड़ जाती है। वहीं खाने को लेकर पसंद, वेज और नॉन वेजिटेरियन खाने को लेकर भी अक्सर पार्टनर के बीच तकरार हो जाया करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Fighting Reason with Partner in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

खर्चे के कारण लड़ाई

कपल के बीच घर खर्च को लेकर भी विवाद की स्थिति बन जाती है। पार्टनर की फिजूलखर्ची पर भी दोनों के बीच बहस होना आम बात है। कई बार कपल्स बजत, शाॅपिंग आदि पर भी बहस करते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips: Fighting Reason with Partner in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

टीवी के लिए

कपल के बीच टीवी शो को देखने के लिए अक्सर विवाद हो जाता है। उन्हें अलग अलग चैनल या शोज देखने होते हैं। महिलाओं को टीवी सीरियल और मूवी देखना पसंद होता है तो वहीं पुरुषों को न्यूज़ या मैच देखने में रुचि होती है। पसंद अलग होने के कारण अक्सर ही उनके बीच बहस हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed