Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20-minute-exercise-boosts-brain-activity-learning-memory-iowa-university-study

शोधकर्ताओं का दावा: बस 20 मिनट कसरत से मूड होगा सही, याददाश्त भी बढ़ेगी; दिमाग पर पड़ता है इसका सीधा असर

Tue, 24 Nov 2026 03:35 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 24 Nov 2026 03:35 AM IST
सार

अमेरिका की आयोवा यूनिवर्सिटी के शोध के मुताबिक, महज 20 मिनट की शारीरिक गतिविधि दिमाग में सीखने और याददाश्त से जुड़ी प्रक्रियाओं को सक्रिय कर सकती है। अध्ययन में प्रतिभागियों ने 20 मिनट तक साइकिल चलाई। कसरत के बाद उनके हिप्पोकैंपस से शुरू होने वाली तेज आवृत्ति वाली विद्युत तरंगों यानी रिपल्स में बढ़ोतरी देखी गई। 

विज्ञापन
20-minute-exercise-boosts-brain-activity-learning-memory-iowa-university-study
नई जानकारी सीखने के लिए तैयार होता है मस्तिष्क - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

क्या आज आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए? यदि कोई चोट नहीं लगी है या कोई अन्य बड़ी वजह नहीं है तो इसका जवाब है-हां। वैसे तो हम कसरत को अक्सर वजन घटाने या सिक्स-पैक की दौड़ तक सीमित कर देते हैं, जबकि इसका असली असर हमारे दिमाग पर तुरंत दिख सकता है। अमेरिका की आयोवा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, महज 20 मिनट की शारीरिक गतिविधि सीखने और याददाश्त से जुड़े दिमाग के तंत्र को हरकत में ला सकती है।
विज्ञापन


इस शोध में वैज्ञानिकों ने यह देखने की कोशिश की कि एक छोटी-सी कसरत के फौरन बाद दिमाग के अंदर क्या होता है। प्रतिभागियों को 20 मिनट तक एक तय रफ्तार से साइकिल चलाने को कहा गया और कसरत से पहले व बाद में उनके दिमाग की गतिविधियों का आकलन किया गया। खास बात यह रही कि इन प्रतिभागियों के दिमाग में मिर्गी के इलाज के मकसद से पहले ही इलेक्ट्रोड लगे थे। इसी वजह से शोधकर्ताओं को दिमाग में होने वाली विद्युत गतिविधियों को करीब से और सीधे देखने का मौका मिला, जो आम तौर पर इंसानों में काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन


शोध में सामने आए क्या नतीजे?
नतीजों में सामने आया कि कसरत के बाद दिमाग में तेज आवृत्ति वाली खास लहरें (जिन्हें रिपल्स कहा जाता है) अचानक बढ़ गईं। ये बेहद कम समय के लिए उभरने वाली विद्युत गतिविधियां हैं। रिपल्स याददाश्त के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले हिप्पोकैंपस से शुरू हुईं और उन हिस्सों तक पहुंचीं, जो नई चीजें सीखने और याददाश्त दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। दिमाग में बनने वाले रिपल्स यादों को सहेजने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपल्स का असर
कसरत के ठीक बाद दिमाग में रिपल्स में वृद्धि दिखना अपने आप में एक अहम संकेत है। इससे पता चलता है कि साइकिल चलाने, दौड़ने या तेज कदमों से चलने के बाद कई लोगों का  मूड अच्छा और  दिमाग अधिक सक्रिय क्यों लगता है।

क्या हर किसी पर लागू होता है यह नतीजा?
अध्ययन में शामिल लोग मिर्गी से जूझ रहे थे, इसलिए यह निष्कर्ष हर किसी पर बिना सोचे-समझे लागू करना जल्दबाजी होगी। फिर भी शोधकर्ताओं का कहना है कि इनमें दिखे पैटर्न स्वस्थ वयस्कों के ब्रेन इमेजिंग अध्ययनों से काफी मेल खाते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि असर का दायरा बड़ा हो सकता है। सबसे बड़ा बदलाव तब दिखता है, जब कोई एकदम सुस्त दिनचर्या छोड़कर सक्रिय गतिविधि शुरू करता है। 

फोकस बढ़ता है...नई जानकारियां जुटाने को तैयार हो जाता है दिमाग
ताजा अध्ययन बताता है कि कसरत दिमाग को ऐसी अवस्था में ला सकती है, जहां वोह नई जानकारी को ग्रहण करने के लिए ज्यादा तैयार दिखता है। पहले के शोध भी इशारा करते रहे हैं कि एक बार की कसरत से फैसले लेने की क्षमता, कामों को क्रम से संभालने की योग्यता पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।


2025 में प्रकाशित शोधों की समीक्षा पर आधारित एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित एक्सरसाइज से किसी भी कारण होने वाली मौत, हृदय रोगों और कैंसर से मृत्यु का जोखिम कम होता है। एक्सरसाइज न सिर्फ दिमाग को सक्रिय करती है, बल्कि स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की संभावना भी बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed