फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर की इन हरकतों से समझें रिलेशनशिप में मिल रहा आपको धोखा, रिश्ते में आ गया है कोई तीसरा

Mon, 04 Apr 2022 01:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Apr 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Know These Signs About Your Partner Cheating On You
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: कई दिनों से पार्टनर का बर्ताव बदला बदला सा हो गया है? क्या वह आपसे दूर होने लगे हैं? क्या वह ऑफिस या आपके दूर होने पर आपका कॉल नहीं उठाते? क्या आपका पार्टनर आपको इग्नोर करने लगा है? वह आपसे ठीक से बात नहीं करता या करती, समय नहीं बिताते? उनका फोन हर वक्त बिजी रहता है, ऑनलाइन होते हुए भी आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं करते? अगर इन सारी बातों को आपने अपने रिलेशनशिप में महसूस करना शुरू कर दिया है और पार्टनर के बर्ताव में हो रहे बदलावों को नोटिस कर रहे हैं तो आपके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। हो सकता है कि आपके रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो गई है। आपका पार्टनर या तो आपसे दूर होना चाहता है या आपको रिलेशनशिप में चीट या धोखा दे रहा है। अगर आपको शक है कि आपका पार्टनर रिश्ते में धोखा दे रहा है, तो पार्टनर की इन हरकतों से समझें। पार्टनर की इन हरकतों से रिलेशनशिप में मिल रहे धोखे की पहचान करें।

Relationship Tips Know These Signs About Your Partner Cheating On You
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर के पास आपके लिए वक्त न होना

रिलेशनशिप में कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। एक दूसरे से मिलने, बात करने की बेकरारी होती है लेकिन जब पार्टनर के पास आपके लिए वक्त न हो। मिलने के नाम पर वह हमेशा बहाने बनाने लगे तो समझ लेना चाहिए कि उनका वक्त आपके अलावा किसी और का हो गया है। वह अपना समय किसी अन्य को देने लगे हैं।

Relationship Tips Know These Signs About Your Partner Cheating On You
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

बातें छुपाना

कपल्स अक्सर एक दूसरे से अपनी हर बात शेयर करते हैं। हो सकता है कि काम के कारण उनके पास आपसे बात करने का समय न हो लेकिन जब मिलते हैं तो उनके पास आपको बताने के लिए बहुत कुछ होता है लेकिन अगर आपका पार्टनर इस रिश्ते से खुश नहीं है या वह आपको रिश्ते में धोखा दे रहा है तो वह आपसे बात करने से बचता है। वह आपसे बातें छुपाना शुरु कर देते हैं। पार्टनर आपसे अपनी बातें शेयर नहीं करते या फिर झूठ भी बोलने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Know These Signs About Your Partner Cheating On You
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर के बर्ताव में बदलाव

रिलेशनशिप में होते हैं तो आप अपने पार्टनर के बर्ताव के बारे में समझना शुरू कर देते हैं। वह किस बात पर खुश हो सकते हैं, किन बातों पर नाराज हो सकते हैं। आपकी क्या बातें उन्हें पसंद हैं और क्या नहीं, ये सब आप जानते हैं लेकिन अगर उनके बर्ताव में बदलाव दिखने लगे तो समझ लीजिए मामला कुछ गड़बड़ है। पार्टनर के बदलावों को उनका साथी बखूबी समझ सकता है।

विज्ञापन
Relationship Tips Know These Signs About Your Partner Cheating On You
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रिलेशनशिप में अकेलापन

अगर आप रिलेशनशिप में होते हुए भी अकेलापन महसूस करने लगे तो आपको समझ लेना चाहिए कि पार्टनर की इस रिश्ते में दिलचस्पी खत्म होने लगी है। वह आपके साथ रहना नहीं चाहते है। पार्टनर को अपनी भावनाओं की कदर नहीं और उनकी प्राथमिकताओं में आप शामिल नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed