{"_id":"6b04b99c293f7481af09f1c6","slug":"india-may-impose-up-to-30-export-duty-on-non-basmati-rice-amid-rising-prices-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल के निर्यात पर 30 फीसदी तक शुल्क लगाने की तैयारी: अगले महीने फैसला संभव; क्यों उठ रही हैं सख्ती की मांग?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
चावल के निर्यात पर 30 फीसदी तक शुल्क लगाने की तैयारी: अगले महीने फैसला संभव; क्यों उठ रही हैं सख्ती की मांग?
Tue, 24 Nov 2026 03:41 AM IST
शिवम गर्ग
बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:41 AM IST
सार
देश में चावल की बढ़ती कीमतों और कम उत्पादन की आशंका ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। घरेलू बाजार में आपूर्ति बनाए रखने के लिए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर 30 फीसदी तक शुल्क लगाने की तैयारी है। सरकार अगले महीने से इसे लागू कर सकती है।
विज्ञापन
चावल की बढ़ती कीमत
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
घरेलू बाजार में चावल की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार गैर-बासमती चावल के निर्यात पर अंकुश लगाने पर विचार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय चावल भाव और भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को देखते हुए सरकार गैर-बासमती सफेद चावल पर 30% निर्यात शुल्क लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यदि शुल्क 20% भी लगाया जाता है, तो भी भारत निर्यात जारी रख सकेगा क्योंकि थाईलैंड और वियतनाम के भाव ऊंचे हैं और केवल पाकिस्तानी चावल का भाव ही कम रहेगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने से निर्यात शुल्क के साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य लागू किया जा सकता है, जबकि अस्थायी निर्यात प्रतिबंध को अंतिम विकल्प के रूप में रखा गया है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि यदि प्रतिबंध की नौबत आती भी है, तो वह अस्थायी होगा, 2023 के उस प्रतिबंध की तरह नहीं, जो 14 महीने तक चला था।
विज्ञापन
क्यों उठ रही हैं सख्ती की मांग?
खाद्य महंगाई पिछले महीने अक्तूबर में बढ़कर 8.94% पर पहुंच गई, जो सितंबर में 7.74 % थी। अनाज श्रेणी में चावल की महंगाई लगातार चढ़ रही है। जून में 1.72% और जुलाई में 3.30% से बढ़ते हुए यह अगस्त में 5.89%, सितंबर में 8.27% और अक्तूबर में 12.51% पर पहुंच गई। अक्तूबर में चावल महंगाई कर्नाटक 43.2%, आंध्र 25.7%, तेलंगाना 24.6%, तमिलनाडु 17.4% और केरल 9.4% रही।
विज्ञापन
चावल निर्यात 51,500 करोड़
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 51,500 करोड़ रुपये मूल्य का 150.4 लाख टन गैर-बासमती चावल निर्यात किया था। कई राज्यों में कम बारिश के कारण 2026-27 में धान का खरीफ रकबा करीब चार फीसदी घटकर 426.8 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है।
