फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में महिला सहकर्मियों से बात करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी गलतफहमी

Fri, 22 Jan 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 22 Jan 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
keep this things in mind while talking to female coworker in office
ऑफिस में हर तरह के लोग होते हैं - फोटो : Social Media

ऑफिस में हर तरह के लोग होते हैं। पुरुष और महिला सहकर्मियों से आपकी दोस्ती होती है। एक संस्था में जब आप काम करते हैं, तब आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है। आप दफ्तर की दोस्ती को कॉलेज की दोस्ती की तरह बिल्कुल नहीं रख सकते क्योंकि यहां सबकुछ बहुत अलग है। कई सारे लड़के जानते ही नहीं हैं कि ऑफिस में महिला सहकर्मियों से किसी तरह बात की जाती है, किस तरह से व्यवहार रखते हैं और कैसे मित्रता होती है। कई बार दफ्तर में पुरुष ऐसा व्यवहार कर देते हैं कि लड़कियां उनसे बात करना ही पसंद नहीं करतीं।

keep this things in mind while talking to female coworker in office
आत्मविश्वास के साथ महिला सहकर्मियों से बात करें - फोटो : Social media

तिरछी नजरों से न देखें
यदि आप महिला सहकर्मी से बात कर रहे हैं तो अच्छे से करें। यदि आप दूर से तिरछी नजर से देखते हैं या आपके मन में मैल है तो लड़की आपको बिना देखे ही धारणा बना लेगी कि आप एक अच्छे व्यक्ति नहीं हैं इसलिए कोशिश करें कि आप जैसे हैं वैसे ही आत्मविश्वास के साथ महिला सहकर्मियों से बात करें। आप उनसे काम से जुड़ी बातें करें, वे बकायदा आपसे अच्छे से पेश आएंगी। 

keep this things in mind while talking to female coworker in office
महिला सहकर्मियों को कहीं न कहीं बहुत अजीब महसूस करवाते हैं - फोटो : pixabay

याद रखें कि वे महिला हैं
कई बार ऐसा होता है कि दफ्तर में लड़कियों से बहुत अच्छी दोस्ती हो जाती है लेकिन एक समय पुरुष भूल जाते हैं कि वे लड़कियों के बीच बैठे हैं और उस तरह का आचरण करने लगते हैं, जिस तरह वे अपनी बॉयज गैंग में करते हैं। उनकी भाषा और हाव-भाव बदलने लगते हैं, जो कि महिला सहकर्मियों को कहीं न कहीं बहुत अजीब महसूस करवाते हैं और वे पुरुषों के साथ सहज महसूस नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
keep this things in mind while talking to female coworker in office
एकदूसरे से सीखने का प्रयास करें - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूसरे से सीखें
यदि आपको किसी महिला सहकर्मी के साथ काम करने का अवसर मिलता है तो आप एकदूसरे से सीखने का प्रयास करें। उनके काम में जो अच्छी बात है, आप उसकी प्रशंसा करने के साथ ही सीख भी लें और आपको जो काम बेहतर ढंग से आता है, उसे करने का तरीका आप उन्हें सिखाएं। ऐसा करने से आप दोनों के बीच अच्छी दोस्ती के साथ ही अच्छा तालमेल भी रहेगा।

 

विज्ञापन
keep this things in mind while talking to female coworker in office
मुस्कराना जरूर चाहिए - फोटो : social media
मुस्कराहट की भाषा
आप मुस्कराकर सबकुछ अच्छा कर सकते हैं। जब भी आपका किसी भी महिला सहकर्मी से सामना हो और आप नहीं जानते कि क्या बात करना चाहिए, तब आपको मुस्कराना जरूर चाहिए क्योंकि पूरी संभावना है कि आप मुस्कराएंगे तो सामने वाला भी आपको देखकर मुस्कराएगा। मुस्कराने से आप महिला सहकर्मियों के बीच एक सकारात्मक छवि का निर्माण कर पाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed