दफ्तर में बहुत जरूरी है कि बॉस और आपके संबंध अच्छे रहें नहीं तो काम को लेकर कई बार गलतफहमियां होना, नाराजगी होना, आपके जीवन का हिस्सा बनने लगेगा। यदि बोस और आपके बीच काम को लेकर तालमेल सही रहेगा तो आपको भी आगे बढ़ने में समस्या नहीं आएगी और बॉस को भी काम को लेकर चिंता नहीं रहेगी। यदि ऑफिस में बॉस गुस्सा करते हैं तो वह यूं ही नहीं करते हैं, उनके पास गुस्सा करने के लिए वजह होती हैं। हमारे द्वारा कई सारी हरकतें ऐसी हो जाती हैं, जो कि उन्हें चिढ़ा देती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसान तरीकों से आप जीत सकते हैं बॉस का दिल।
इन आसान तरीकों से जीतें बॉस का दिल, पसंद करने लगेंगे आपका काम
समय का रखें ध्यान
कोशिश करें कि आपके बॉस को आपको बार-बार समय के लिए टोकना न पड़े। आप समय से ऑफिस जाएं और समय से अपना काम कर लें। बॉस अक्सर ऑफिस में उन कर्मचारियों से बहुत चिढ़ते हैं, जो कि कभी समय पर दफ्तर नहीं आते हैं और काम के लिए तय किये गए समय पर अपना काम करके नहीं देते हैं क्योंकि उनके इस सुस्तैले रवैये का प्रभाव कहीं न कहीं बोस पर भी पड़ता है।
नए विचार प्रस्तुत करें
जब काम कर रहे हैं तो पूरा मन काम में ही लगाएं। यह सोचें कि कैसे इस काम को सबसे बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसा करने से आपके दिमाग में काम को लेकर नए विचार आते रहेंगे और जब यह विचार आप अपने बॉस के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तो वे खुश होंगे, उन्हें महसूस होगा कि आप काम को लेकर गंभीर है और उसे हर समय बेहतर ढंग से करने को लेकर प्रयासरत भी हैं।
हाल-चाल लें
ऑफिस में मुंह बनाकर काम करने वाले लोगों को भी बॉस ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, इसलिए जब भी ऑफिस आएं, अपने बॉस से काम की बात करने से पहले एक अच्छे इंसान का परिचय देते हुए हाल-चाल लेना न भूलें। बॉस यदि काम बताते हैं तो यह तो तय है कि काम को पूरा करना है ही तो क्यों न उसे मुस्कराकर ही किया जाए, मुंह बनाकर करने से आप बॉस की नजरों में अच्छी छवि नहीं बना पाएंगे।
स्पष्ट बात कहें
बॉस को वो कर्मचारी पसंद नहीं आते हैं जो कि अपनी बात को बहुत घूमा- फिराकर रखते हैं या बहानेबाजी करते हैं क्योंकि बॉस एक अनुभवी व्यक्ति हैं जो कि कर्मचारी को आसानी से पढ़ लेता है। इसलिए आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखें। यदि आप किसी काम को करने में असमर्थ हैं तो खुद से परेशान होने की बजाय सबसे पहले अपने बॉस को स्पष्ट सूचना दें।