फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाने-अनजाने आपकी ये चार गलतियां आपके रिश्ते में ला रही हैं दरार, आज ही सुधारें

Fri, 01 Oct 2021 10:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Here are the four reasons for brake up with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में जुड़ते हैं, तो यहां से हमारी जिंदगी की एक अलग शुरुआत होती है और हमारी जिंदगी लगभग पूरी तरह बदल जाती है। वहीं, आपके पार्टनर को और आपको अपने पार्टनर से काफी उम्मीदें भी होती हैं। हर कोई चाहता है कि उनके इस प्यार के रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहे। पार्टनर को समझना, उनकी बातों को जानना, उनके लिए समय निकालना, उनके बारे में सोचना आदि। ये सब हम प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद करने लगते हैं। लेकिन ये प्यार का रिश्ता हमेशा बिना किसी अनबन के आगे बढ़ते रहे, ये बेहद ही कम देखने को मिलता है। कई बार कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनके बारे में हम सोचते नहीं हैं या हमें लगता है कि हम तो सबकुछ सही कर रहे हैं, लेकिन जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हमसे हो जाती हैं, जो हमारे रिश्ते को खराब करने का काम करती हैं। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में, जिन्हें आपको सुधारना चाहिए।

Here are the four reasons for brake up with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बेवजह शक करना

  • कई लोग बेवजह शक करने वाले होते हैं और इस आदत की वजह से इनका रिश्ता तक टूट जाता है। ये लोग अपने पार्टनर का मोबाइल, उनके आने-जाने का समय, उनकी सोशल मीडिया आईडी और यहां तक की उनके दोस्तों के बारे में भी जासूसी जैसी चीजें करते रहते हैं। लेकिन आपको ये समझना होगा कि बेवजह शक करने की वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है। इसलिए अगर आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है, तो इस पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करना ही बेहतर विकल्प है।
Here are the four reasons for brake up with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मारपीट करना

  • माना कपल के बीच कई बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने पार्टनर पर हाथ उठाएं और उनसे मारपीट करें। भले ही आपका पार्टनर आपके इस रवैया का जवाब नहीं देता हो, लेकिन आगे चलकर रिश्ता टूटने का यही कारण बन जाता है। इसलिए पार्टनर से मारपीट बिल्कुल भी न करें। ये कानूनी रूप से भी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Here are the four reasons for brake up with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पैसों को लेकर

  • कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने पैसे को अपने पार्टनर से ज्यादा प्यार करते हैं। ऐसे में वो अपने पार्टनर को या तो खर्च के लिए कम पैसे देते हैं या फिर हर एक रूपये का हिसाब लेते हैं। ऐसे में कई लोग अपने पार्टनर की इस हरकत की वजह से नाराज तक हो जाते हैं और उनकी यही आदत आगे चलकर रिश्ता टूटने तक की वजह बन जाती है। पैसे का हिसाब रखना अच्छी आदत है, लेकिन इसको लेकर पार्टनर को सुनाना बेहद गलत है।
विज्ञापन
Here are the four reasons for brake up with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इज्जत न करना

  • कई लोग अपने पार्टनर की इज्जत बिल्कुल भी नहीं करते हैं और हर चीज में अपनी ही चलाते हैं। ऐसे लोग अपनी गलत चीज को सही और पार्टनर की सही चीज को गलत बताते हैं, जिसके कारण ये लोग अपने पार्टनर की इज्जत भी नहीं करते हैं। इसी वजह से कई बार इन लोगों का रिश्ता भी टूट जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed