फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: छह गुण जो साबित करते हैं कि आपका रिश्ता है सबसे बेस्ट

Thu, 27 Mar 2025 12:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:34 PM IST
सार

अक्सर कुछ सुनहरे संकेत होते हैं जो बताते हैं कि आप एक स्वस्थ रिश्ते में हैं। यहां 10 संकेत दिए गए हैं जो साबित करते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत और स्वस्थ है।

विज्ञापन
signs of Healthy Relationship Know Points to look out for Swastha rishte ki pehchan jaane aham sanket
क्या आपका रिश्ता मजबूत है या नहीं - फोटो : Adobe

Signs of Healthy Relationship :  किसी रिश्ते में होना काफी नहीं होता, बल्कि एक अच्छा रिश्ता बनाना जरूरी होता है। एक स्वस्थ रिश्ता केवल प्यार और स्नेह तक सीमित न होकर उन छोटी-छोटी चीजों पर निर्भर करता है जो आपकी साझेदारी को मजबूत और टिकाऊ बनाती हैं।



अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका रोमांटिक रिलेशनशिप स्वस्थ है या नहीं। हर किसी का रिश्ता एक जैसा नहीं हो सकता है। रिश्ते में सभी की जरूरतें, पसंद और साझेदारी अलग-अलग हो सकती है। किसी रिश्ते को क्या कामयाब बनाता है, यह उस में शामिल लोगों की जरूरतों और उनकी भावनाओं पर निर्भर करता है। अक्सर कुछ सुनहरे संकेत होते हैं जो बताते हैं कि आप एक स्वस्थ रिश्ते में हैं। यहां 10 संकेत दिए गए हैं जो साबित करते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत और स्वस्थ है।

signs of Healthy Relationship Know Points to look out for Swastha rishte ki pehchan jaane aham sanket
रिश्ते में सम्मान - फोटो : Adobe

सम्मान 

स्वस्थ रिश्ते में लोग अपने साथी की परवाह करते हैं और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। कपल एक दूसरे को उसी रूप में महत्व देते हैं जैसा वह खुद के लिए चाहते हैं। 

  • आपके रिश्ते में कितना सम्मान है, ये जानने के लिए खुद से सवाल करें,
  • क्या मैं और मेरा साथी एक-दूसरे का सम्मान उसी रूप में करते हैं, जैसे हम हैं या उस रूप में जैसा हम एक दूसरे को देखना चाहते हैं?
  • क्या हम एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें बनाए रखते हैं?
  • क्या हम लड़ाई-झगड़े के समय भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हैं?

अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते में सम्मान की कमी है, तो हो सकता है कि यह उतना स्वस्थ न हो, जितना होना चाहिए। आप संवाद करके और ज़रूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आकर अपने रिश्ते के इस पहलू को बेहतर बना सकते हैं।

signs of Healthy Relationship Know Points to look out for Swastha rishte ki pehchan jaane aham sanket
रिश्ते में भरोसा - फोटो : Adobe

भरोसा

किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए भरोसा सबसे अहम होता है। रिश्ते में आपको अपने साथी की वफादारी या सच्चाई पर संदेह नहीं करना चाहिए। वैसे तो कपल एक दूसरे के साथ अधिकतर वक्त बिताते हैं लेकिन जीवन के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जब आप एक दूसरे से अलग होते हैं। इनमें अक्सर काम, शौक और दोस्ती शामिल होती है। जब रिश्ते में रहने वाले लोग एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं तो उनके लिए ईर्ष्या या संदेह महसूस करने की संभावना कम होती है जब उनका साथी उनसे दूर समय बिताता है। सवाल करें, 

  • क्या आप अपने साथी पर भरोसा करते हैं? क्या वे आप पर भरोसा करते हैं?
  • अगर आपको कभी अपने रिश्ते में झूठ बोलने की इच्छा होती है, तो ऐसा क्यों होता है?
  • जब आपका साथी आपके बिना कुछ करता है तो क्या आपको जलन या चिंता होती है?
  • हैप्पी और हेल्दी रिलेशनशिप वाले लोग ईर्ष्या या संदेह से परे एक साथ या अलग-अलग समय बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
signs of Healthy Relationship Know Points to look out for Swastha rishte ki pehchan jaane aham sanket
रिश्ते में प्रभावी संवाद - फोटो : Adobe stock

प्रभावी संवाद

स्वस्थ रिश्तों की एक पहचान प्रभावी संचार है। इसका मतलब है कि आप जो महसूस कर रहे हैं और सोच रहे हैं उसे स्पष्ट रूप से बताना, बजाय इसके कि आपका साथी आपके मन की बात पढ़ ले और ठीक से जान जाए कि आपको क्या चाहिए। इसका मतलब यह भी है कि अपनी भावनाओं को ईमानदारी से व्यक्त करें ताकि किसी भी झगड़े या आपसी समस्या हल किया जा सके। खुद से सवाल करें कि

  • क्या आप अपने साथी को अपने जीवन की मुख्य बातों और चुनौतियों के बारे में बताने में सहज हैं?
  • क्या आप खुलकर बात करते समय आलोचना से डरते हैं?
  • क्या आप और आपका साथी टकराव से बचते हैं?


कपल संवेदनशील विषयों पर चर्चा करते समय थोड़ी घबराहट महसूस कर सकते हैं, लेकिन वे अपनी समस्याओं को बढ़ने देने के बजाय उन पर बात करने और साथ मिलकर समाधान खोजने के लिए तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
signs of Healthy Relationship Know Points to look out for Swastha rishte ki pehchan jaane aham sanket
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
दोस्ती

अगर आप एक स्वस्थ रिश्ते में हैं तो शायद अपने साथी को अपने सबसे करीबी दोस्तों में से एक मानते हैं। हो सकता है कि आप दोनों में भी ऐसा ही सेंस ऑफ ह्यूमर हो और घर के कामों को निपटाने व घर की सफाई करने जैसे साधारण कामों में साथ समय बिताना आपको अच्छा लगता हो। आपका रिश्ता सिर्फ शारीरिक अंतरंगता के इर्द-गिर्द ही नहीं घूमता, बल्कि यह एक करीबी रिश्ते पर आधारित होता है। खुद से पूछें,
  • क्या आप अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं?
  • क्या आप एक-दूसरे के जीवन का अहम हिस्सा हैं?
  • क्या आप अपनी व्यस्तता के बावजूद पार्टनर के साथ में मौज-मस्ती करते हैं?

कभी-कभी कुछ कपल को साथ रहने पर एहसास होता है कि उनमें ज़्यादा समानता नहीं है। इससे कुछ रिश्तों में तनाव आ सकता है क्योंकि बात करने या साथ मिलकर कुछ करने के लिए विषय ढूंढना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि साथी से दोस्ती हो जाए तो साथ में समय बिताना और खुलकर बातचीत करना आसान हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed