फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: कहीं आप भी तो नहीं हैं गैसलाइटिंग के शिकार? ये एक उदाहरण खोल देगा आपका दिमाग

Tue, 25 Mar 2025 09:19 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 25 Mar 2025 09:19 PM IST
सार

कहते हैं कि रिश्ते दिल से दिल को जोड़ते हैं, लेकिन क्या हो जब कोई रिश्ता आपके दिमाग को ही उलझन में डाल दे? गैसलाइटिंग एक ऐसा मनोवैज्ञानिक व्यवहार है, जो रिश्तों में धीरे-धीरे जहर घोल देता है। कई बार लोगों को पता भी नहीं होता है कि वो गैसलाइटिंग के शिकार हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
How gaslighting spoils relationships know with example in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik

Gaslighting Spoils Relationships: रिश्ते प्यार, विश्वास और समझ की नींव पर टिके होते हैं, लेकिन जब इसमें गैसलाइटिंग जैसा व्यवहार शामिल हो जाता है, तो ये नींव हिलने लगती है। गैसलाइटिंग एक मनोवैज्ञानिक तरीका है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को बार-बार यह एहसास दिलाता है कि उसकी भावनाएं, या सोच गलत हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति खुद पर शक करने लगता है और उसकी मानसिक सेहत पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में सेल्फ डाउट होना बहुत आम बात है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि गैसलाइटिंग रिलेशनशिप को कैसे प्रभावित करता है, और इसका एक उदाहरण क्या हो सकता है।

How gaslighting spoils relationships know with example in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik

गैसलाइटिंग क्या है?
गैसलाइटिंग तब होती है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर या अनजाने में अपने पार्टनर को ऐसा महसूस कराता है कि वो जो देख रहा है, सुन रहा है या सोच रहा है, वो सच नहीं है। उदाहरण के लिए, "तुम तो हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर देखते हो" या "ऐसा कुछ हुआ ही नहीं, तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है" जैसे वाक्य गैसलाइटिंग का हिस्सा हो सकते हैं। ये धीरे-धीरे पीड़ित के आत्मविश्वास को खत्म कर देता है।

How gaslighting spoils relationships know with example in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik

इसको एक उदाहरण से समझें
मान लीजिए, नेहा और रोहन की शादी को पांच साल हो गए। शुरू में सब ठीक था, लेकिन पिछले कुछ समय से नेहा को लगने लगा कि रोहन उसकी हर बात को नकार देते हैं। एक दिन नेहा ने रोहन से कहा, 'तुमने कल मुझसे वादा किया था कि हम बाहर खाना खाने जाएंगे, लेकिन तुम ऑफिस से देर से आए और कुछ बोले भी नहीं।' रोहन ने जवाब दिया, 'मैंने ऐसा कोई वादा नहीं किया, तुम्हें गलतफहमी हुई होगी। तुम हमेशा ऐसी बातें बनाती हो।' नेहा को याद था कि बात हुई थी, लेकिन रोहन के बार-बार कहने पर उसे खुद पर शक होने लगा। धीरे-धीरे रोहन का ये व्यवहार बढ़ता गया। वो नेहा को छोटी-छोटी बातों पर गलत साबित करते, जैसे 'तुमने ये सामान गलत जगह रखा, पर तुम कहोगी कि मैंने ही रखा था।' नेहा का आत्मविश्वास डगमगाने लगा। वो उदास रहने लगी और रोहन से बहस करने से बचने लगी। नतीजा? उनका रिश्ता एकतरफा हो गया, जहां नेहा की आवाज दब गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
How gaslighting spoils relationships know with example in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock

गैसलाइटिंग का रिश्तों पर असर

  • गैसलाइटिंग से रिश्ते में भरोसा कम होने लगता है। पीड़ित को लगता है कि वो अपने पार्टनर की बातों पर यकीन नहीं कर सकता, क्योंकि उसे हमेशा गलत साबित किया जाता है।
  • बार-बार खुद को गलत समझने से चिंता, डिप्रेशन और तनाव बढ़ता है। पीड़ित अपनी भावनाओं को दबाने लगता है।  
  • गैसलाइटिंग करने वाला व्यक्ति पीड़ित को इस हद तक कन्फ्यूज कर देता है कि वो अपने फैसले खुद नहीं ले पाता और पार्टनर पर निर्भर हो जाता है।  
  • इसमें एक व्यक्ति हमेशा हावी रहता है, जबकि दूसरा कमजोर पड़ जाता है, जिससे रिश्ता असमान हो जाता है।
विज्ञापन
How gaslighting spoils relationships know with example in hindi
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock

इससे बचने का तरीका
गैसलाइटिंग से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं पर भरोसा करें। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको बार-बार गलत साबित कर रहा है, तो दोस्तों या परिवार से बात करें। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग लें। रिश्ते में खुलकर बात करना और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।  


नोट- लेख में बताई गई कहानी काल्पनिक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed