फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravindra Jadeja Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं रवींद्र जडेजा, इन कारों का है कलेक्शन, जानिए उनकी नेटवर्थ

Wed, 06 Dec 2023 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadejas Net Worth Know About Jadejas Investments Salary Ipl Fees and ad endorsment
Ravindra Jadeja Net Worth - फोटो : Twitter

 

Ravindra Jadeja Net Worth: आज 6 दिसंबर को भारत के पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का जन्मदिन है। इन भारतीय खिलाड़ियों में चार अभी भी खेल रहे हैं। इन क्रिकेटरों की लिस्ट में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल रविंद्र जडेजा का आज 35वां जन्मदिन है। उन्होंने साल 2009 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 14 साल के करियर में टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। 

जडेजा का नाम उन बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है जो कई बार अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाते हैं। बल्लेबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन के अलावा जडेजा अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को ढेर भी करते हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा जडेजा ने अपनी तेजतर्रार फील्डिंग के दम पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है और भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। मध्यम वर्गीय परिवार परिवार से आने वाले जडेजा इस समय 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के मालिक है। उनका किसी महल से कम नहीं है। 
 

Ravindra Jadejas Net Worth Know About Jadejas Investments Salary Ipl Fees and ad endorsment
Ravindra Jadeja Net Worth - फोटो : iStock

रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में हुआ था। उनके पिता सुरक्षा गार्ड के तौर काम करते थे और उनकी मां नर्स थीं। जडेजा के सफल क्रिकेटर बनने से पहले उनका आर्थिक तौर पर कमजोर था। उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद जडेजा को सबकुछ मिला, जो मिडिल क्लास फैमिली का बच्चा सोच भी नहीं सकता है। 
 

Ravindra Jadejas Net Worth Know About Jadejas Investments Salary Ipl Fees and ad endorsment
Ravindra Jadeja Net Worth - फोटो : Twitter

रविंद्र चाहते थे कि वह एक सैनिक बनें, जबकि उनकी मां चाहती थीं कि वह क्रिकेटर बनें। अपनी मां के सपने को चुनने वाले जडेजा दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडरों में शामिल है। हालांकि उनकी मां अपने भारतीय टीम की जर्सी में नहीं देख सकीं, क्योंकि साल 2005 में एक हादसे में उनका निधन हो गया। अपनी मां की निधन के बाद जडेडा टूट गए और क्रिकेट छोड़ना चाहते थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadejas Net Worth Know About Jadejas Investments Salary Ipl Fees and ad endorsment
Ravindra Jadeja Net Worth - फोटो : Twitter

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करने जडेजा 115 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनकी कमाई में 20 0 करोड़ रुपये से अधिक आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम की सैलरी से मिलता है। इसके साथ ही कई ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं, जिससे भी उनकी मोटी कमाई होती है।
 

विज्ञापन
Ravindra Jadejas Net Worth Know About Jadejas Investments Salary Ipl Fees and ad endorsment
Ravindra Jadeja Net Worth - फोटो : Twitter

गुजरात के जामनगर में रविंद्र जडेजा का एक लक्जरी घर है। इसके साथ ही देशभर में उनकी यल एस्टेट संपत्तिया हैं। जडेजा के पास कार कलेक्शन काफी छोटा है, लेकिन महंगा है। उनके पास एक काली हुंडई एक्सेंट, सफेद ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और एक हायाबूसा बाइक है। वह घोड़ों की सवारी काफी पसंद करते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed