फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: वीकेंड की ज्यादा नींद क्या पूरी कर सकती है हफ्तेभर की नींद की कमी? जानिए क्या कहती है रिसर्च

Thu, 10 Sep 2026 01:15 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 10 Sep 2026 01:15 PM IST
सार

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि वीकेंड आ रहा है, उस दिन नींद पूरी करेंगे। पर, क्या ऐसा सच में होता है? यहां हम आपको इससे जुड़ा सच बताएंगे। 

विज्ञापन
does weekend sleep will complete your full week sleep know here in hindi
वीकेंड की ज्यादा नींद से पूरी हो सकती है हफ्तेभर की नींद की कमी? - फोटो : AI
Weekend Sleep: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम, पढ़ाई, देर रात तक मोबाइल चलाने और बदलती दिनचर्या की वजह से कई लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि पूरे हफ्ते कम सोने के बाद वीकेंड पर ज्यादा देर तक सोकर नींद की कमी पूरी की जा सकती है। लेकिन क्या शनिवार-रविवार की लंबी नींद वास्तव में पूरे सप्ताह की नींद की भरपाई कर सकती है?


हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि नींद सिर्फ शरीर को आराम देने का जरिया नहीं है, बल्कि यह दिमाग, हार्मोन, इम्यून सिस्टम और दिल की सेहत के लिए भी जरूरी है। लगातार कम नींद लेने से शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी लगता है की वीकेंड पर पूरे हफ्ते की नींद पूरी की जा सकती है, तो पहले इसकी सच्चाई जान लें। 

 
does weekend sleep will complete your full week sleep know here in hindi
वीकेंड की ज्यादा नींद से पूरी हो सकती है हफ्तेभर की नींद की कमी? - फोटो : AI
क्या वीकेंड की ज्यादा नींद से नींद की कमी पूरी हो सकती है?

 अगर आप पूरे सप्ताह अपनी जरूरत से कम सोते हैं, तो शरीर में नींद की कमी जमा होती रहती है। इसे आमतौर पर “स्लीप डेफिसिट” कहा जाता है। वीकेंड पर ज्यादा सोने से शरीर को कुछ अतिरिक्त आराम जरूर मिल सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह नींद की कमी की भरपाई मानना सही नहीं है। कुछ समय पहले हुई एक रिसर्च में भी इसे लेकर बात कही गई है। 

 
does weekend sleep will complete your full week sleep know here in hindi
वीकेंड की ज्यादा नींद से पूरी हो सकती है हफ्तेभर की नींद की कमी? - फोटो : AI
वीकेंड पर ज्यादा सोने से क्या फायदा हो सकता है?
 
  • लगातार काम या पढ़ाई के कारण हुई थकान कुछ कम हो सकती है।
  • शरीर और दिमाग को अतिरिक्त आराम मिल सकता है।
  • कम नींद की वजह से महसूस होने वाली सुस्ती में कुछ राहत मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
does weekend sleep will complete your full week sleep know here in hindi
वीकेंड की ज्यादा नींद से पूरी हो सकती है हफ्तेभर की नींद की कमी? - फोटो : AI
क्या हर दिन कम सोकर सिर्फ वीकेंड में ज्यादा सोना सही है?

 नहीं। अगर कोई व्यक्ति लगातार पांच दिन कम सोता है और फिर शनिवार-रविवार बहुत देर तक सोता है, तो उसकी नींद का पूरा चक्र बिगड़ सकता है। वीकेंड और वीकडे के सोने-जागने के समय में बहुत ज्यादा अंतर होने से शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी प्रभावित हो व्यक्ति की परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकती है। ज्यादातर वयस्कों के लिए नियमित तौर पर लगभग 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। सिर्फ सकती है।  इसलिए सिर्फ वीकेंड की लंबी नींद पर निर्भर रहने के बजाय रोजाना पर्याप्त और नियमित नींद लेना बेहतर माना जाता है।

 
विज्ञापन
does weekend sleep will complete your full week sleep know here in hindi
वीकेंड की ज्यादा नींद से पूरी हो सकती है हफ्तेभर की नींद की कमी? - फोटो : AI
कितनी नींद जरूरी है?

 नींद की जरूरत उम्र और व्यक्ति की परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकती है। ज्यादातर वयस्कों के लिए नियमित तौर पर लगभग 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। सिर्फ घंटे पूरे करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि नींद की गुणवत्ता और नियमितता भी महत्वपूर्ण है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed