फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक अकाउंट में हैं पैसे, फिर भी नहीं निकाल पा रहे? तुरंत चेक करें ये 4 चीजें

Thu, 10 Sep 2026 04:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

बैंक खाते में पर्याप्त पैसा होने के बावजूद अगर आप उसे निकाल नहीं पा रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Money in Your Bank Account but Unable to Withdraw? Check These four Reasons
अकाउंट में पैसे होने के बाद भी क्यों नहीं निकलते? - फोटो : Amar Ujala AI

Banking Tips: कई बार बैंक खाते में पैसे तो होते हैं, लेकिन ATM, UPI या बैंक शाखा के जरिए उसे निकालने में परेशानी आती है। ऐसी स्थिति में ये जरूरी नहीं कि खाते में पैसे की कमी हो।



कई बार खाते पर लगी किसी पाबंदी या बैंक की प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से निकासी रूक जाती है। ऐसे में सबसे पहले समस्या की सही वजह पता करना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं बैंक खाते में पैसे होने के बाद भी लोग क्यों नहीं निकाल पाते। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Money in Your Bank Account but Unable to Withdraw? Check These four Reasons
अकाउंट में पैसे होने के बाद भी क्यों नहीं निकलते? - फोटो : Adobe Stock

क्यों नहीं निकाल पाते खाते से पैसे?

KYC अपडेट नहीं होना

  • बैंक खाते में KYC की जानकारी समय पर अपडेट नहीं होने पर कुछ मामलों में ट्रांजैक्शन रूक सकती है
  • ऐसे में बैंक से संपर्क करके ये पता कर लें कि आपके खाते की KYC पूरी तरह अपडेट है या नहीं
  • अगर ये काम नहीं हुआ है, तो आप केवाईसी करवाकर पैसे निकाल सकते हैं
Money in Your Bank Account but Unable to Withdraw? Check These four Reasons
अकाउंट में पैसे होने के बाद भी क्यों नहीं निकलते? - फोटो : AI Generated

अकाउंट इनऑपरेटिव होने पर

  • अगर सेविंग या करंट अकाउंट में दो साल से ज्यादा समय तक ग्राहक की तरफ से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, तो उसे इनऑपरेटिव अकाउंट माना जा सकता है
  • भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, ऐसे खाते को दोबारा एक्टिवेट करने के लिए KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Money in Your Bank Account but Unable to Withdraw? Check These four Reasons
अकाउंट में पैसे होने के बाद भी क्यों नहीं निकलते? - फोटो : Adobe Stock

खाते पर डेबिट फ्रीज या दूसरी रोक

  • कभी-कभी किसी कारण से बैंक खाते से डेबिट ट्रांजैक्शन रोक दिए जाते हैं
  • ऐसी स्थिति में खाते में पैसा दिखाई दे सकता है, लेकिन उसे निकालना संभव नहीं होता
  • ऐसे में आपको अपने बैंक से संपर्क करना होता है जिसके बाद आप पैसे निकाल सकते हैं
विज्ञापन
Money in Your Bank Account but Unable to Withdraw? Check These four Reasons
अकाउंट में पैसे होने के बाद भी क्यों नहीं निकलते? - फोटो : AI Generated

बैंकिंग सिस्टम या कार्ड से जुड़ी समस्या

  • अगर सिर्फ ATM से पैसे नहीं निकल रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि खाते में कोई समस्या हो
  • डेबिट कार्ड की वैधता खत्म होना, कार्ड ब्लॉक होना, गलत पिन नंबर डालना या एटीएम सर्वर की दिक्कतें आदि हो सकती हैं
  • इसलिए इन्हें चेक करें और इसके बाद आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed