Ram Navami 2024 Wishes: आज यानी 17 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र माह तक नवमी तिथि में राम लला का जन्म हुआ था। अयोध्या के राजकुमार प्रभु राम भगवान् विष्णु के अवतार हैं।
Ram Navami 2024 Wishes: आज मनाई जा रही राम नवमी, इन सुंदर संदेशों के माध्यम से दें शुभकामना
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
श्री रामचंद्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं