फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurpreet Kaur Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं पेशे से डॉक्टर, जानें गुरप्रीत कौर मान के बारे में सबकुछ

Thu, 07 Jul 2022 07:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann Second Wife Gurpreet Kaur Age, Biography, Education, Career and Lifestyle In Hindi
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर - फोटो : instagram

Gurpreet Kaur Biography: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुरप्रीत कौर ने आज गुरुद्वारा में सादगी से शादी कर ली। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। भगवंत मान की ये दूसरी शादी हैं। 6 साल पहले 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। वहीं उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर को वह लंबे समय से जानते हैं। दोनों की शादी परिवार वालों को मर्जी और पसन्द से हुई हैं। सोशल मीडिया पर गुरप्रीत कौर का नाम काफी चर्चा में हैं। लोग जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किस लड़की से शादी कर रहे हैं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर कौन हैं? भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की पहली बार मुलाकात कब और कैसे हुई? मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर का जीवन, करियर और लाइफस्टाइल कैसा है? आइए जानते हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में सबकुछ।

Bhagwant Mann Second Wife Gurpreet Kaur Age, Biography, Education, Career and Lifestyle In Hindi
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर - फोटो : instagram

कौन हैं डाॅक्टर गुरप्रीत कौर 

भगवंत मान की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरप्रीत कौर की 32 साल की हैं। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इसी साल हुए पंजाब चुनाव के प्रचार के दौरान गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के साथ दिया था। दोनों काफी समय से एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। आखिरकार 7 जुलाई को दोनों की शादी हो रही है।


 

Bhagwant Mann Second Wife Gurpreet Kaur Age, Biography, Education, Career and Lifestyle In Hindi
गुरप्रीत कौर - फोटो : instagram

गुरप्रीत कौर का जीवन परिचय और परिवार 

गुरप्रीत कौर आम सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत का परिवार कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में स्थित तिलक नगर का रहने वाला है। भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के पिता का नाम इंद्रजीत सिंह है, जो एक किसान है और मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। डॉ गुरप्रीत की मां का नाम राज कौर है, वह गृहणी हैं। इसके अलावा गुरप्रीत के परिवार में उनकी दो बहनें भी हैं। गुरप्रीत परिवार में सबसे छोटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी एक बहन ऑस्ट्रेलिया और दूसरी बहन अमेरिका में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagwant Mann Second Wife Gurpreet Kaur Age, Biography, Education, Career and Lifestyle In Hindi
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर - फोटो : फाइल फोटो

गुरप्रीत कौर की शिक्षा

सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। डॉक्टर गुरप्रीत ने साल 2013 में अंबाला में स्थित मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था और साल 2017 में मेडिकल की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
Bhagwant Mann Second Wife Gurpreet Kaur Age, Biography, Education, Career and Lifestyle In Hindi
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो

भगवंत मान और गुरप्रीत की पहली मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक दूसरे को सालों से जानते हैं। दोनों के परिवार में अच्छी दोस्ती हैं। सीएम मान के तलाक के बाद उनकी मां और बहन चाहती थीं कि वह दोबारा शादी कर लें। इसके लिए उनकी मां और बहन ने ही गुरप्रीत को मान के लिए पसंद किया है। हालांकि मान और गुरप्रीत की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed