Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईपीएफओ पेंशन नियम: किन कर्मचारियों का पीएफ कटने के बाद भी नहीं मिल सकता है पेंशन? यहां समझें

Sat, 14 Nov 2026 01:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 14 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

EPFO Pension Eligibility Rules India: पेंशन का लाभ पाने के लिए कर्मचारी की कुल नौकरी कम से कम 10 साल की होनी चाहिए।
इसके अलावा भी ईपीएफओ पेंशन पाने के लिए कई नियम हैं, जिसके बारे में सभी कर्मचारियों को जानना चाहिए।

विज्ञापन
PF Deducted But No Pension? Know the EPFO Rules Why Some Employees Miss Out on EPS Benefits
पीएफ कटने पर भी पेंशन क्यों नहीं? - फोटो : AI

Why No Pension Despite PF Deduction: नौकरीपेशा लोगों के लिए हर महीने सैलरी से कटने वाला प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ वित्तीय सुरक्षा का एक बहुत बड़ा जरिया होता है। हर कर्मचारी यही सोचता है कि रिटायरमेंट के बाद उसे पीएफ के साथ-साथ हर महीने नियमित रूप से पेंशन भी मिलेगी, जिससे उसका बुढ़ापा आसानी से कट सके। मगर क्या आप जानते हैं कि कई बार लगातार पीएफ कटने के बावजूद कुछ कर्मचारियों को 'कर्मचारी पेंशन योजना' यानी ईपीएस का लाभ या मासिक पेंशन नहीं मिल पाती है।



इस जानकारी के अभाव में कई बार लोगों को रिटायरमेंट के समय बड़ा झटका लग जाता है। अगर आप भी नौकरी करते हैं और अपने भविष्य को लेकर फिक्रमंद हैं, तो आपको ईपीएफओ के इन बेहद जरूरी नियमों को जरूर समझ लेना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन तीन मुख्य वजहों से कर्मचारियों को पेंशन का फायदा नहीं मिल पाता है।

Trending Videos
PF Deducted But No Pension? Know the EPFO Rules Why Some Employees Miss Out on EPS Benefits
जिन कर्मचारी की कुल नौकरी 10 साल के कम होती है - फोटो : EPFO

जिन कर्मचारी की कुल नौकरी 10 साल के कम होती है

  • ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक पेंशन का लाभ पाने के लिए न्यूनतम 10 साल की नौकरी पूरी होना अनिवार्य है।
  • अगर किसी कर्मचारी की कुल नौकरी 10 साल से कम है, तो वह रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन का हकदार नहीं बनता है।
  • ऐसी स्थिति में कर्मचारी चाहे तो वह फॉर्म 10C भरकर अपने पैसे निकाल सकता है।
PF Deducted But No Pension? Know the EPFO Rules Why Some Employees Miss Out on EPS Benefits
अगर आपकी शुरुआती बेसिक सैलरी 25,000 से अधिक है - फोटो : अमर उजाला

अगर आपकी शुरुआती बेसिक सैलरी 25,000 से अधिक है

  • अगर कोई नया कर्मचारी 1 सितंबर 2014 या उसके बाद ईपीएफओ से जुड़ा है और उसकी शुरुआती मूल सैलरी 25,000 रुपये महीने से अधिक है, तो उसे अनिवार्य रूप से ईपीएस का सदस्य नहीं माना जाता।
  • ऐसे मामलों में नियोक्ता और कर्मचारी की आपसी सहमति पर सिर्फ पीएफ का पैसा कटवा कर 8.25% का ब्याज ले सकते है और मगर पेंशन का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Deducted But No Pension? Know the EPFO Rules Why Some Employees Miss Out on EPS Benefits
उम्र और पैसा निकासी का भी होता है असर - फोटो : AdobeStock

उम्र और पैसा निकासी का भी होता है असर

  • 58 साल की उम्र के बाद आपके पेंशन फंड में नया पैसा जुड़ना बंद हो जाता है और आप पेंशन लेने के हकदार बन जाते हैं। 
  • लेकिन अगर आपने 10 साल की नौकरी पूरी होने से पहले ही पेंशन का पैसा निकाल लिया है, तो आप भले ही 10 साल से अधिक की नौकरी किए हों, रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने मिलने वाली पेंशन नहीं मिलेगी।
  • यहां एक बात समझना जरूरी है कि अगर आपने 10 साल (या 9 साल 6 महीने) की नौकरी पूरी की है तो ईपीएफओ आपको पेंशन खाते से एकमुश्त पैसा निकालने की अनुमति नहीं देता है, फिर वो पैसा सिर्फ आपके पेंशन में ही इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
PF Deducted But No Pension? Know the EPFO Rules Why Some Employees Miss Out on EPS Benefits
नियमों की जानकारी क्यों जरूरी? - फोटो : AdobeStock

नियमों की जानकारी क्यों जरूरी?

  • भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी या गलतफहमी से बचने के लिए हर कर्मचारी को अपने पीएफ और पेंशन खाते की स्थिति समय-समय पर जांचते रहना चाहिए।
  • समय रहते सही विकल्प चुनने और नियमों को जानने से रिटायरमेंट के बाद बिना किसी रुकावट के पूरा वित्तीय लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed