फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen: नीता अंबानी ही नहीं इन कारोबारियों की पत्नियां भी हैं बहुत रईस, जीती हैं रानियों जैसी जिंदगी

Thu, 07 Jul 2022 06:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen Know Their Lifestyle and Net Worth from Nita Ambani to Sudha Murthy
अरबपति व्यवसायियों की रईस पत्नियां - फोटो : amar ujala

Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen: अक्सर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सुर्खियों में रहती हैं। अपनी लग्जरी और महंगी लाइफस्टाइल, सोशल नेटवर्क, समारोह, आईपीएल आदि के मौके पर नीता अंबानी की मौजूदगी चर्चा में रहती है। आम लोगों के लिए उनकी छवि एक रानी के जैसी है। नीता अंबानी की तरह की भारत के कई अन्य अरबपति कारोबारियों की पत्नियों की भी लाइफस्टाइल हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि अरबपति बिजनेसमैन की पत्नियां सिर्फ अपने पति के पैसे खर्च करती हैं, तो आप गलत हैं। कई बड़े कारोबारियों की पत्नियों की अपनी खुद की पहचान है। ये रईस महिलाएं खूबसूरत और स्टाइलिश होने के साथ ही स्वतंत्र और प्रभावशाली भी हैं। व्यवसायियों की पत्नियां लग्जरी लाइफ को एंजाॅय करने के साथ ही समाज सेवा से जुड़े कामों से भी जुड़ी हैं। कुछ कारोबारियों की पत्नियां पतियों के काम में उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं, तो कुछ के खुद के अपने व्यवसाय हैं, जो अपने तरीके से कार्य करती हैं। कुछ समाज को बेहतर बनाने के सामाजिक कार्य करती हैं। चलिए जानते हैं भारत के अरबपति कारोबारियों की पत्नी खुद कितनी रईस हैं और कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं।  

Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen Know Their Lifestyle and Net Worth from Nita Ambani to Sudha Murthy
नीता अंबानी - फोटो : Amar Ujala

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी

नीता अंबानी रिलाइंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में पहले नंबर पर आने वाले मुकेश अंबानी रिलाइंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति की संपत्ति से अलग नीता अंबानी की नेट वर्थ लगभग 21000 करोड़ रुपये हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई लगभग 1.65 करोड़ रुपये है। भारत की सबसे अमीर महिलाओं में नीता अंबानी का नाम आता है। नीता अंबानी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं।

Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen Know Their Lifestyle and Net Worth from Nita Ambani to Sudha Murthy
टीना अंबानी - फोटो : instagram/tina ambani

अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी

रिलाइंस ग्रुप के चेयरपर्सन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की एक अलग पहचान भी है। वह बाॅलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री थीं हालांकि अनिल अंबानी से शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीना अंबानी की कुल संपत्ति 2,331 करोड़ रुपये है। टीना अंबानी मुंबई में स्थित कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। साथ ही हार्मोनी फॉर सिल्वर्स फाउंडेशन और हार्मोनी आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक भी हैं। वह युवा कलाकार और उनकी कला को प्रमोट करने में काफी रुचि रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen Know Their Lifestyle and Net Worth from Nita Ambani to Sudha Murthy
सुधा मुर्ति - फोटो : instagram/sudha_murthy_official

नारायण मुर्ति की पत्नी सुधा मुर्ति

इंफोसिस के फाउंडर और चेयरपर्सन नारायण की पत्नी सुधा मुर्ति ने अपने करियर की शुरुआत कंप्यूटर साइंटिस्ट के तौर पर की थी। वर्तमान में सुधा मुर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की चेयर पर्सन और गेट्स फाउंडेशन की सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान की सदस्य हैं। सुधा ने कर्नाटक के सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल शुरू की थी।  जिसके लिए उन्हें बैंगलोर के रोटरी क्लब द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है। सुधा मुर्ति कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा की कई पुस्तकों की प्रसिद्ध लेखिका भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुधा मूर्ति की कुल संपत्ति 2480 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Rich Wives of Indian Billionaires Businessmen Know Their Lifestyle and Net Worth from Nita Ambani to Sudha Murthy
नताशा पूनावाला - फोटो : instagram

आदर पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला

कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला की पत्नी का नाम नताशा पूनावाला है। साल 2006 में आदर और नताशा की शादी हुई थी। नताशा पूनावाला भारत की ग्लैमरस अरबपति पत्नियों में शुमार हैं। वह अपने पति की कंपनी की कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। नताशा विलू पूनावाला फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा भी करती हैं। इसके अलावा वह स्टाइलिश और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं, उनके पास बहुत सारे लग्जरी डिज़ाइनर आउटफिट और एक्सेसरीज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा की कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed