फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIRTHDAY SPECIAL: बहुत अलग तरह से मनाते हैं पीएम मोदी अपना जन्मदिन, जानिए कब किस तरह से मनाया?

Tue, 17 Sep 2019 07:19 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi birthday how he celebrated since becoming pm
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 में गुजरात में पैदा हुए नरेंद्र मोदी हर साल अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाते हैं। इस बार भी पीएम मोदी का जन्मदिन कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी, पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न सेवा शपथ के तौर पर मना रही है।  भाजपा शासित राज्य अपने अलग अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करेंगे। आपको बता दें कि साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी हर बार अपने जन्मदिन को कुछ खास अंदाज में मनाते हैं। मोदी अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते हैं। वह हर बार अपना जन्मदिन भिन्न-भिन्न जगहों पर मनाया है। मोदी कभी देश के सैनिकों के बीच तो कभी अपने गृह नगर गुजरात में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं साल 2014 से लेकर 2018 तक पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन का जश्न किस तरह से मनाया?

PM Narendra Modi birthday how he celebrated since becoming pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

2014
नरेंद्र मोदी साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने अपना 64वां जन्मदिन अहमदाबाद मे अपनी मां हीराबेन के साथ मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पांव छूकर अपना जन्मदिन मनाया। मां हीराबेन ने बेटे नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद के साथ ही उपहार के तौर पर 5001 रुपए दिए। पीएम मोदी ने मां से उपहार के तौर पर मिले पैसों को जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान किया।

PM Narendra Modi birthday how he celebrated since becoming pm
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

2015
प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में अपना 65वां जन्मदिन 1965 के इंडो-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित स्मारक प्रदर्शनी का अवलोकन कर मनाया। साथ ही पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से भी मुलाकात की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi birthday how he celebrated since becoming pm
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

2016
66वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर गए और मां हिराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह नवसारी गए। नवसारी में उन्होंने विकलांग व्यक्तियों को सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi birthday how he celebrated since becoming pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और सोलो पौधा - फोटो : अमर उजाला

2017
साल  2017 में पीएम मोदी ने अपना 67वां जन्मदिन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित कर मनाया। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय वायु सेना मार्शल अर्जन सिंह के घर गए, जिनका देहांत 16 सितंबर 2015 को हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed