फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस विशेष: अंग्रेजी बोलने का मतलब हिंदी को भूलना नहीं है

Sat, 14 Sep 2019 03:01 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 14 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2019 Importance: know the value of hindi language
हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

Hindi Diwas 2019 Importance: know the value of hindi language
hindi diwas

शिक्षा में अंग्रेजी का महत्व
क्या आप जानते हैं कि आज के दौर में शिक्षा का दूसरा नाम अंग्रेजी हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा-बेटी किसी उच्च अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढे़। भले ही उनके बच्चे को हिंदी नहीं आती हो, लेकिन उस बच्चे को अंग्रेजी सिखाना ज्यादा जरूरी है।

हम यह नहीं कहते कि अंग्रेजी भाषा नहीं सीखनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी मातृभाषा ही बोलना छोड़ दो। सिर्फ हम हिन्दुस्तानी ही हैं जो अपने भाषा का इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं।

क्या आपने कभी विदेशों में किसी को हिंदी बोलते सुना है नहीं न। ऐसे में हम अंग्रेजी भाषा को इतना बढ़ावा क्यों दे रहे हैं। क्या आपको पता है कि अंग्रेजी भाषा को सिखने का कारण क्या था। दुनिया में अंग्रेजी एक मात्र ऐसी भाषा है जो ज्यादा जगह पर बोली एवं समझी जाती है, इसलिए लोग अंग्रेजी सीखते थे। 

Hindi Diwas 2019 Importance: know the value of hindi language
विश्व हिंदी दिवस

पिछड़ती हिन्दी भाषा
आज हिंदी भाषा को खुद हिन्दुस्तानी इतनी तवज्जो नहीं देते जितनी एक भाषा को मिलनी चाहिए। अंग्रेजी के अत्यधिक चलन से हमारी हिंदी भाषा दिन प्रतिदिन विलुप्त होती जा रही है। आज के दौर में अगर कोई भी व्यक्ति हिंदी भाषा का इस्तेमाल करता है, तो लोग उस व्यक्ति को अनपढ़ समझने लगते हैं, इसलिए हम सभी अक्सर हिंदी भाषा बोलने से हिचकिचाते हैं। अंग्रेजी भाषा का प्रभाव हम पर इतना ज्यादा हो गया है कि हमे लगता है कि बिना अंग्रेजी भाषा के हम इस दौर में कही पीछे रह जाएंगे। दिन-प्रतिदिन अंग्रेजी भाषा हम पर हावि होती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2019 Importance: know the value of hindi language
हिन्दी दिवस - फोटो : SOCIAL MEDIA

वर्तमान में हिंदी भाषा को लेकर आए बदलाव 
वर्तमान की दृष्टि से देखे तो आज हिंदी भाषा का विस्तार हुआ है। हिंदी भाषा को अब बेहद पंसद किया जाने लगा है। हिंदी भाषा की सहजता और सरलता ने सभी का दिल जीत लिया है, इसलिए विदेशों से भी छात्र हमारी भाषा और संस्कृति को सिखने के लिए लाखों की तादात में भारत आते हैं। 

विज्ञापन
Hindi Diwas 2019 Importance: know the value of hindi language
Hindi Diwas
हिंदी दिवस मनाने का अर्थ है विलुप्त हो रही हिन्दी भाषा को बचाने और सम्मान देने के लिए प्रयास करना। हिंदी विश्व की सबसे सुंदर एवं सरल भाषा में से एक है। हिंदी भाषा अपने आप में बेहद अद्भुत है, इसलिए हमें हमारी भाषा को सम्मान देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed