फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सरकार की इस योजना पर मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 09 Oct 2021 05:48 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
PM Ayushman Yojana How to enroll in PMJAY know eligibility for PMJAY scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत सरकार की आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड का होना जरूरी है। आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ पहुंचाना हैै, जो एक बड़े इलाज के खर्च को वहन नहीं कर सकते हैं। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के पात्र आप तभी बन सकते हैं, जब सरकार द्वारा आपकेे लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड को बनवाना अब और भी ज्यादा सरल हो गया है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि आप आयुष्मान कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं? ये प्रक्रिया काफी आसान है। आप अपने नजदीकी यूटीआईआईटीएसएल केंद्रों पर जाकर PMJAY के तहत अपने आयुष्मान कार्ड का निर्माण करवा सकते हैं। 

PM Ayushman Yojana How to enroll in PMJAY know eligibility for PMJAY scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आपका ये कार्ड तभी बनेगा जब आपकी पात्रता इसके लिए उपयुक्त होगी। अपनी पात्रता को जांचने के लिए आपको अपने नजदीकी यूटीआईआईटीएसएल केंद्र पर पहुंचना होगा या फिर 14555 पर कॉल करके भी आप इसके बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। इस योजना में रजिस्टर होने के लिए कोई खास पंजीकरण की प्रक्रिया नहीं है। 

PM Ayushman Yojana How to enroll in PMJAY know eligibility for PMJAY scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत सरकार की ये योजना उन सभी लोगों के लिए है जिनकी पहचान आरएसबीवाई योजना के अंतर्गत एसईसीसी करता है। पात्रता के संबंध मे अधिक जानने के लिए आप पीएमजेएवाई के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उसके बाद आपको एम आई एलिजिबल का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ayushman Yojana How to enroll in PMJAY know eligibility for PMJAY scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। उसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे बॉक्स में फिल करके आगे बढ़ें। अब आपको अपना राज्य सेलेक्ट करके एचएचडी नंबर, राशन नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए खुद की डिटेल्स के बारे में सर्च करना है।

विज्ञापन
PM Ayushman Yojana How to enroll in PMJAY know eligibility for PMJAY scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सर्च के बाद जो नतीजे स्क्रीन पर आएंगे। उससे आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आप आयुष्मान योजना के तहत आते हैं या नहीं। अगर आप इसके लिए एलिजिबल हैं तो आपको आसानी से आयुष्मान योजना का ई कार्ड मिल जाएगा। PMJAY Kiosk पर आपके आधार कार्ड को वेरिफाई करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed