फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: यहां जानिए कितने अमीर हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Sat, 09 Oct 2021 12:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Oct 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
usa president joe biden lifestyle car collection house price and net worth
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

सुपर पावर अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। ऐसे में जो शख्स यहां की सत्ता पर काबिज होता है, वो भी बेहद खास ही होता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से बतौर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जो बाइडेन न सिर्फ खडे हुए, बल्कि वे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति भी बने। साल 1942 में पेन्सिलवेनिया राज्य के स्क्रैंटन में जन्मे जो बाइडेन आज हर तरह से संपन्न हैं। वे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति तो हैं ही। साथ ही वे अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। लोग जो बाइडेन के बारे में कई बातें जानना चाहते हैं, जिसमें से एक उनकी लाइफस्टाइल भी है। तो चलिए बिना देर किए आपको जो बाइडेन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जो बाइडेन के बारे में जान सकते हैं...

usa president joe biden lifestyle car collection house price and net worth
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की लाइफस्टाइल - फोटो : Pixabay

ऐसी है उनकी दिनचर्या

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रोजाना सुबह आठ बजे बिस्तर छोड़ देते हैं, जिसके बाद वे जिम जाकर वर्कआउट और व्यायाम करते हैं। ये जिम उनके घर में ही बना है और सप्ताह में पांच दिन वे वर्कआउट जरूर करते हैं।
usa president joe biden lifestyle car collection house price and net worth
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की लाइफस्टाइल - फोटो : Pixabay

खाने में ये चीजें पसंद हैं

  • सुबह के नाश्ते में बाइडेन फ्रूट जूस और ग्रीक योगर्ट लेते हैं। वहीं, वे लंच में प्रोटीन डाइट जैसे-सलाद और ज्यादातर मछली का सेवन करते हैं। इन सबके अलावा जो बाइडेन को आइसक्रीम, पास्ता और रेड सॉस खाने में काफी पसंद हैं। हालांकि, ये चीजें उनकी रोज की डाइट का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
usa president joe biden lifestyle car collection house price and net worth
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की लाइफस्टाइल - फोटो : ANI

नशीली चीजों से दूर रहते हैं बाइडेन

  • जो बाइडेन किसी भी नशीली चीजों का सेवन नहीं करते हैं। दरअसल, साल 2019 में डॉक्टर केविन ओ कॉर्नर ने जो बाइडेन की हेल्थ रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि बाइडेन तंबाकू, अल्कोहल और इनसे जुड़े हुई किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
विज्ञापन
usa president joe biden lifestyle car collection house price and net worth
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

ये हैं कमाई के जरिए

  • बतौर प्रोफेसर जो बाइडेन ने 540,000 मिलियन डॉलर कमाए हैं। जबकि अपने एक भाषण के लिए वे 100,000 लाख डॉलर लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed