हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारी दौलत हो, लोग उसकी इज्जत करें आदि। लेकिन क्या ये सब होना इतना आसान है? बिल्कुल नहीं, क्योंकि इन सबके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है और तब जाकर आप एक लग्जरी लाइफ जी पाते हैं। ठीक वैसे, जैसे बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस व टीएमसी सांसद नुसरत जहां जीती हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत जहां की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनकी एक-एक तस्वीर पल भर में वायरल हो जाती है। अपनी ड्रेसिंग सेंस से भी वो अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तो चलिए आपको नुसरत जहां की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, नुसरत जहां जिम की जगह पर आउटडोर में व्यायाम करना पसंद करती हैं। वहीं, उनको रनिंग करना काफी पसंद है। साथ ही नुसरत योगा और कार्डियो करना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। अपनी डायटिंग को लेकर उनका मानना है कि वो बहुत बड़ी फूडी हैं और उन्हें कई तरह के खाना खाना काफी पसंद है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो ओवरईटिंग करती हैं।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बात नुसरत जहां के दिन की शुरुआत की करें तो वो रोजाना एक कप ग्रीन टी पीती हैं। वहीं, नाश्ते में वो हर दिन कुछ अलग खाना पसंद करती हैं। उन्हें बेरीज खाना काफी पसंद है। वहीं, जब उन्हें बीच-बीच में भूख लगती है, तो वो कोई मौसमी फल खाना पसंद करती हैं।
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं, दोपहर के खाने में वो उन्हें चावल, मछली, वेजिटेबल करी और दही खाना पसंद है। नुसरत जहां का पूरा खाना ऑलिव ऑइल में बना होता है। वहीं, रात के खाने में उन्हें सूप और बॉइल्ड यानी उबाला हुआ चिकन खाना काफी पसंद है। इसके अलावा नुसरत को मीठा खाना भी काफी पसंद है।
5 of 8
nusrat jahan
- फोटो : instagram/nusrat jahan
साल 2010 में नुसरत जहां उस वक्त सुर्खियों में छाई, जब उनको 'फेयर वन मिस कोलकाता' के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गई और साल 2011 में उन्होंने पहली बंग्ला फिल्म शोत्रु में काम किया। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा और कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी।