फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता के इस आलीशान घर में रहती हैं नुसरत जहां, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

Tue, 02 Mar 2021 06:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Mar 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan lifestyle house property net worth and car
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/nusra jahan

हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारी दौलत हो, लोग उसकी इज्जत करें आदि। लेकिन क्या ये सब होना इतना आसान है? बिल्कुल नहीं, क्योंकि इन सबके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है और तब जाकर आप एक लग्जरी लाइफ जी पाते हैं। ठीक वैसे, जैसे बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस व टीएमसी सांसद नुसरत जहां जीती हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत जहां की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनकी एक-एक तस्वीर पल भर में वायरल हो जाती है। अपनी ड्रेसिंग सेंस से भी वो अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तो चलिए आपको नुसरत जहां की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

nusrat jahan lifestyle house property net worth and car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, नुसरत जहां जिम की जगह पर आउटडोर में व्यायाम करना पसंद करती हैं। वहीं, उनको रनिंग करना काफी पसंद है। साथ ही नुसरत योगा और कार्डियो करना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। अपनी डायटिंग को लेकर उनका मानना है कि वो बहुत बड़ी फूडी हैं और उन्हें कई तरह के खाना खाना काफी पसंद है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो ओवरईटिंग करती हैं।

nusrat jahan lifestyle house property net worth and car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बात नुसरत जहां के दिन की शुरुआत की करें तो वो रोजाना एक कप ग्रीन टी पीती हैं। वहीं, नाश्ते में वो हर दिन कुछ अलग खाना पसंद करती हैं। उन्हें बेरीज खाना काफी पसंद है। वहीं, जब उन्हें बीच-बीच में भूख लगती है, तो वो कोई मौसमी फल खाना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan lifestyle house property net worth and car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, दोपहर के खाने में वो उन्हें चावल, मछली, वेजिटेबल करी और दही खाना पसंद है। नुसरत जहां का पूरा खाना ऑलिव ऑइल में बना होता है। वहीं, रात के खाने में उन्हें सूप और बॉइल्ड यानी उबाला हुआ चिकन खाना काफी पसंद है। इसके अलावा नुसरत को मीठा खाना भी काफी पसंद है।

विज्ञापन
nusrat jahan lifestyle house property net worth and car
nusrat jahan - फोटो : instagram/nusrat jahan

साल 2010 में नुसरत जहां उस वक्त सुर्खियों में छाई, जब उनको 'फेयर वन मिस कोलकाता' के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गई और साल 2011 में उन्होंने पहली बंग्ला फिल्म शोत्रु में काम किया। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा और कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed