फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi Vrat 2025: इस भीषण गर्मी में रखा है निर्जला एकादशी का व्रत तो रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 06 Jun 2025 10:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:10 AM IST
सार

Nirjala Ekadashi Vrat 2025: गर्मियों में बिना जल के उपवास कर रहे हैं तो इन तरीकों से स्वस्थ रहकर व्रत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi Vrat 2025 Fasting Tips in Summer Ekadashi Vrat Safety Tips
गर्मी में निर्जला उपवास कैसे करें - फोटो : Adobe

Nirjala Ekadashi Vrat 2025: निर्जला एकादशी को हिंदू धर्म का सबसे कठिन लेकिन पुण्यदायी व्रत माना जाता है। इस व्रत में जल तक ग्रहण नहीं किया जाता है। गर्मियों के मौसम में निर्जला एकादशी की तिथि पड़ती है। ऐसे में जब शरीर को जल और ऊर्जा की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तो लोग निर्जला उपवास करते हैं। 



इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 को मनाया जा रहा है। अगर आप भी निर्जला एकादशी का व्रत पालन कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं, साथ ही व्रत का पालन सफलता पूर्वक कर सकते हैं। निर्जला एकादशी का व्रत रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाएं, वृद्ध हाइपरटेंशन या डायबिटीज के रोगी इस व्रत को रखने से बचें या आंशिक रूप से रखें। गर्मियों में बिना जल के उपवास कर रहे हैं तो इन तरीकों से स्वस्थ रहकर व्रत कर सकते हैं।

Nirjala Ekadashi Vrat 2025 Fasting Tips in Summer Ekadashi Vrat Safety Tips
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें - फोटो : adobe stock

व्रत से एक दिन पहले करें तैयारी

निर्जला एकादशी से एक दिन पहले यानी दशमी तिथि को हल्का, सात्विक और सुपाच्य भोजन करें। अधिक पानी और फलों का सेवन करें ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और अगले दिन व्रत के लिए तैयार हो।

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें

भीषण गर्मी में देर से उठने पर शरीर पहले से ही थका-थका लगता है। सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर लें और व्रत का संकल्प लें।

Nirjala Ekadashi Vrat 2025 Fasting Tips in Summer Ekadashi Vrat Safety Tips
गर्मी से खुद को बचाएं - फोटो : संवाद

गर्मी से खुद को बचाएं

अपने शरीर को गर्मी से बचाएं। इसके लिए दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलें। ठंडी और हवादार जगह पर रहें। शरीर को सीधा सूर्य के संपर्क से बचाएं।


ज्यादा शारीरिक श्रम न करें

इस दिन कोशिश करें कि ज्यादा मानसिक या शारीरिक परिश्रम न करें। शांति से भजन-कीर्तन, कथा पाठ और ध्यान करें। शरीर को थका देने वाली गतिविधियों से प्यास लग सकती है। साथ ही ऊर्जा की अधिक खपत होती है जिसके कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi Vrat 2025 Fasting Tips in Summer Ekadashi Vrat Safety Tips
फल - फोटो : Adobe

निर्जला की जगह फलाहार

बुजुर्ग, बीमार या अत्यधिक गर्मी से परेशान लोग केवल फल, शर्बत या जल ग्रहण करके उपवास की भावना बनाए रख सकते हैं। ध्यान रखें भगवान भाव से प्रसन्न होते हैं, शरीर की अनदेखी न करें।


धीरे-धीरे खोलें उपवास

व्रत के दूसरे दिन पारण करते समय तुरंत भारी भोजन न करें। पहले जल या शर्बत लें, फिर फल और फिर हल्का भोजन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed