फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   bedroom storage ideas how to organize bed storage simple ideas in hindi

बेड स्टोरेज आइडिया: कम जगह में ज्यादा सामान! बेड स्टोरेज को ऐसे बनाएं स्मार्ट और ऑर्गनाइज्ड

Fri, 04 Sep 2026 05:02 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 04 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

Smart Storage Tips: बेड के अंदर की खाली जगह का सही तरीके से इस्तेमाल कर घर में अतिरिक्त स्टोरेज बनाया जा सकता है। वैक्यूम बैग, लेबल वाले बॉक्स और नियमित सफाई से सामान व्यवस्थित रहेगा।

विज्ञापन
bedroom storage ideas how to organize bed storage simple ideas in hindi
बेड स्टोरेज आइडिया - फोटो : AI

विस्तार

Smart Storage Tips: मल्टीफंक्शनल फर्नीचर भले ही हर किसी के बजट में न हो, लेकिन स्टोरेज वाला बेड लगभग हर घर की जरूरत है। बेड के भीतर की यह जगह घर की सबसे अनोखा स्टोरेज स्पेस बन सकती है। बस, थोड़ी समझदारी से घर को ज्यादा स्पेस और बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकती हैं।

विज्ञापन

पहले तय करें, बेड में क्या रखना है

बेड के स्टोरेज को भरने से पहले सोचें कि कौन-सी चीजें सच में जरूरी हैं, क्योंकि अक्सर उसमें गैर-जरूरी सामान भर दिया जाता है। इसमें रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के बजाय ऐसी वस्तुएं रखें, जिनकी जरूरत लंबे अंतराल के बाद पड़ती हैं। सर्दियों के कपड़े, अतिरिक्त चादरें, कंबल, परदे, कुशन कवर और त्योहारों का सामान इसके लिए बेहतरीन हैं। इससे चीजें सुरक्षित, व्यवस्थित तथा धूल-मिट्टी से बची रहती हैं और आपका घर साफ-सुथरा व खुला-खुला नजर आता है।

विज्ञापन

वैक्यूम बैग से बचाएं जगह

बेड में ऐसे ही सामान ठूंस देने की जगह आप वैक्यूम स्टोरेज बैग्स का इस्तेमाल करें। कपड़े, रजाई और कंबल जैसी फूली हुई चीजें काफी जगह घेरती हैं। इनके लिए यह सबसे उपयोगी सिद्ध होंगे। इन बैग्स में सामान रखने के बाद हवा निकालने से उसका आकार काफी कम हो जाता है और एक ही जगह में अधिक सामान रखा जा सकता है। हालांकि इनमें केवल पूरी तरह सूखा सामान ही रखें, ताकि लंबे समय तक बंद रहने पर नमी की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेबल लगाएंसामान ढूंढना होगा आसान

बेड में सामान रखने के बाद अक्सर यह परेशानी होती है कि जरूरत के समय पता नहीं चलता कि कौन-सी चीज कहां रखी है। इस समस्या से बचने के लिए हर बॉक्स या बैग पर साफ-साफ लेबल लगाएं। मसलन, सर्दियों के कपड़े, अतिरिक्त बिस्तर या त्योहार का सामान। इससे पूरा बेड खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सामान भी नहीं बिखरेगा।

बॉक्स और रोलिंग ड्रॉअर का करें इस्तेमाल

अलग-अलग आकार के अंडर-बेड स्टोरेज बॉक्स कमरे को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। पहियों वाले रोलिंग ड्रॉअर और भी सुविधाजनक होते हैं, क्योंकि उन्हें आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। इनमें किताबें, बच्चों के खिलौने, अतिरिक्त लिनेन या दूसरी कम इस्तेमाल होने वाली चीजें रखी जा सकती हैं।

सफाई और छंटाई भी है जरूरी

बेड बंद रहने के कारण वहां धूल, नमी और कीड़ों की समस्या हो सकती है। इसलिए समय-समय पर स्टोरेज खाली करके अच्छी तरह सफाई और हवा लगाना जरूरी है। नमी से बचाव के लिए उपयुक्त नमी-रोधक पैकेट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साल में कम से कम दो बार सामान की छंटाई करें और जो चीजें काम की नहीं हैं, उन्हें हटा दें। सिर्फ सामान भरते जाना स्मार्ट स्टोरेज नहीं है। साल में कम से कम दो बार सामान की छंटाई करें और जो चीजें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुईं या अब जरूरत की नहीं हैं, उन्हें अलग कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed