फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2025 : इस पर्यावरण दिवस पर लें ये पांच संकल्प, धरती बन सकती है स्वर्ग

Thu, 05 Jun 2025 01:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

world environment day 2025: अगर हर नागरिक यह पांच संकल्प भी पूरी ईमानदारी से अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को एक हरी-भरी और स्वच्छ धरती दी जा सकती है। यहां पर्यावरण को बचाने के लिए पांच संकल्पों के बारे में बताया जा रहा है जो हर नागरिक को लेना चाहिए।

विज्ञापन
World Environment Day 2025 5 Pledges to Make Earth a Better Place vishwa paryavaran diwas me le ye sankalp
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

world environment day 2025: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं आज हमारे अस्तित्व को चुनौती दे रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सिर्फ बातें न करें, बल्कि छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़ा बदलाव लाएं। इस पर्यावरण दिवस पर हमें पांच सरल लेकिन प्रभावशाली संकल्प लेने चाहिए, जो न सिर्फ पृथ्वी को बचाएंगे, बल्कि इसे फिर से स्वर्ग बना सकते हैं। अगर हर नागरिक यह पांच संकल्प भी पूरी ईमानदारी से अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को एक हरी-भरी और स्वच्छ धरती दी जा सकती है। यहां पर्यावरण को बचाने के लिए पांच संकल्पों के बारे में बताया जा रहा है जो हर नागरिक को लेना चाहिए।


 

World Environment Day 2025 5 Pledges to Make Earth a Better Place vishwa paryavaran diwas me le ye sankalp
पेड़ लगाएं - फोटो : Adobe stock

पेड़ लगाएं

पेड़ हमारे सबसे बड़े जीवनदाता हैं। वे ऑक्सीजन देते हैं, प्रदूषण कम करते हैं और तापमान नियंत्रित करते हैं। हर साल कम से कम 5 पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना धरती के लिए एक अनमोल तोहफा होगा। पर्यावरण दिवस के मौके पर लोग पौधे तो लगा देते हैं लेकिन अगले दिन उन्हें भूल जाते हैं। अपने लगाएं पौधे की जिम्मेदारी लें। 
 

World Environment Day 2025 5 Pledges to Make Earth a Better Place vishwa paryavaran diwas me le ye sankalp
प्लास्टिक से दूरी - फोटो : Adobe Stock

प्लास्टिक से दूरी

सिंगल यूज़ प्लास्टिक समुद्र, नदियों और जानवरों के लिए जानलेवा है। संकल्प लें कि प्लास्टिक या पाॅलिथिन का उपयोग कम करेंगे। कपड़े या जूट के बैग का बैग का इस्तेमाल करें। बाजार जाते समय जूट या कपड़े का बैग लेकर जाएं। यह छोटा सा कदम प्लास्टिक प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2025 5 Pledges to Make Earth a Better Place vishwa paryavaran diwas me le ye sankalp
बिजली-पानी की बर्बादी रोकें - फोटो : Adobe stock

बिजली-पानी की बर्बादी रोकें

बिजली बचाना मतलब ऊर्जा बचाना, और पानी बचाना मतलब जीवन बचाना। नल खुला न छोड़ें, अनावश्यक लाइट्स और उपकरण बंद करें। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि आपके बिल के लिए भी। घर के सदस्यों और अन्य को भी बिजली-पानी के दुरुपयोग के बारे में जागरूक करें

विज्ञापन
World Environment Day 2025 5 Pledges to Make Earth a Better Place vishwa paryavaran diwas me le ye sankalp
साइकिलिंग - फोटो : Freepik.com

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें

हर छोटी दूरी के लिए गाड़ी का इस्तेमाल ना करें। गाड़ियों से प्रदूषण बढ़ता है। इसे रोकने के लिए पैदल चलें, साइकिल चलाएं या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे वायु प्रदूषण कम होगा और सेहत भी बेहतर रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed