फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड ट्रिप: शनिवार आधा निकल गया तो क्या हुआ? इन जगहों पर अभी भी मिल सकता है पूरे वीकेंड का मजा

Sat, 05 Sep 2026 01:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

Best Weekend Trips: अचानक वाली ट्रिप के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं होती। ऐसी जगह चुनें जहां पहुंचने में ज्यादा समय न लगे, घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण आसपास हों और रविवार शाम तक आसानी से वापसी हो सके। 

विज्ञापन
Best Weekend Trips You Can Plan on Saturday Last-Minute Travel Ideas
अचानक घूमने का प्लान बन जाएं तो कहां जाएं - फोटो : Ai

Weekend Trip Plan: शनिवार की सुबह निकल गई और अचानक मन हुआ कि इस वीकेंड घर पर बैठने के बजाय कहीं घूम आया जाए? ऊपर से आज शिक्षक दिवस भी है, ऐसे में रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ एक छोटी-सी ट्रिप प्लान करना अच्छा आइडिया हो सकता है। अगर आपको लगता है कि अब 1 बज चुके हैं और आज निकलना मुश्किल होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सही डेस्टिनेशन चुना जाए तो आधे दिन में भी वीकेंड ट्रिप का मजा लिया जा सकता है।



अचानक वाली ट्रिप के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं होती। ऐसी जगह चुनें जहां पहुंचने में ज्यादा समय न लगे, घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण आसपास हों और रविवार शाम तक आसानी से वापसी हो सके। उत्तर भारत में रहने वालों के लिए आगरा, लखनऊ, अयोध्या, चित्रकूट और कानपुर के आसपास की जगह ऐसे विकल्प हो सकते हैं, जहां कम समय में घूमने, खाने और स्थानीय अनुभव लेने का मौका मिल सकता है।

तो अगर आज दोपहर तक आपका कोई प्लान नहीं बना है, बैग पैक कीजिए और वीकेंड ट्रिप पर इन जगहों की सैर कीजिए।

Best Weekend Trips You Can Plan on Saturday Last-Minute Travel Ideas
ताजमहल - फोटो : Adobe Stock

आगरा

अगर आप ऐसा डेस्टिनेशन चाहते हैं जहां घूमने के साथ-साथ खूबसूरत तस्वीरें, अच्छा खाना और इतिहास, तीनों का मजा मिले तो आगरा शानदार विकल्प है। ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट, मेहताब बाग और पुराने शहर की गलियां वीकेंड को खास बना सकती हैं। शनिवार दोपहर निकलकर शाम को शहर घूमने और रविवार को प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने का प्लान बनाया जा सकता है। कपल्स के लिए यह छोटा-सा रोमांटिक ब्रेक भी बन सकता है।

Best Weekend Trips You Can Plan on Saturday Last-Minute Travel Ideas
लखनऊ - फोटो : Adobe

लखनऊ

बहुत दूर जाने का मन नहीं है तो लखनऊ को वीकेंड डेस्टिनेशन बनाइए। बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, गोमती रिवरफ्रंट और पुराने लखनऊ की गलियों में घूमना इस छोटे ट्रिप को पूरा अनुभव दे सकता है। शाम को कबाब और अवधी जायके का स्वाद लेना बोनस रहेगा। शनिवार दोपहर से रविवार तक शहर को आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो लास्ट- मिनट ट्रैवल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Weekend Trips You Can Plan on Saturday Last-Minute Travel Ideas
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

अयोध्या

अगर इस बार पार्टी या भीड़भाड़ से दूर कुछ सुकून भरा करना चाहते हैं तो अयोध्या का रुख किया जा सकता है। राम मंदिर, सरयू घाट और शाम की आरती का अनुभव वीकेंड को अलग रंग दे सकता है। शनिवार दोपहर या शाम को पहुंचकर रविवार को प्रमुख स्थलों के दर्शन और स्थानीय जगहों की सैर की जा सकती है। परिवार और कपल्स दोनों के लिए यह छोटा आध्यात्मिक ट्रिप अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
Best Weekend Trips You Can Plan on Saturday Last-Minute Travel Ideas
चित्रकूट - फोटो : Instagram

चित्रकूट

थोड़ी शांति, हरियाली और धार्मिक पर्यटन, तीनों को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं तो चित्रकूट का विकल्प भी रखा जा सकता है। मंदाकिनी नदी, रामघाट और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा दो दिन के छोटे ट्रिप में की जा सकती है। यहां का माहौल बड़े शहरों की भागदौड़ से काफी अलग महसूस होता है। हालांकि, शनिवार दोपहर निकलने से पहले यात्रा और ठहरने की व्यवस्था जरूर चेक कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed