फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सपर्ट गाइड: डायबिटीज-हार्ट के मरीजों को दिन में कितनी बार खाना चाहिए? डाइट को लेकर किन बातों का रखें ध्यान

Sat, 05 Sep 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

डायबिटीज और हार्ट मरीजों को अपने खान-पान को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आप क्या खाते-पीते हैं, इसपर बहुत हद तक ये निर्भर करता है कि आपकी सेहत कैसे होगी? आइए जानते हैं कि ऐसे मरीजों के लिए क्या डाइट प्लान होना चाहिए?

विज्ञापन
How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients
अच्छी सेहत के लिए हेल्दी खाना जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

जब भी बात सेहत को ठीक रखने की आती है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। हम दिनभर में जो कुछ भी खाते-पीते हैं शरीर पर उसका सीधा असर होता है। इतना ही नहीं  दिन में आप कितनी बार खाते हैं ये भी बड़ा मायने रखता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज और दिल की बीमारी वाले लोगों को खान-पान से लेकर खाने का समय तक सभी बातों का गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि डायबिटीज और शुगर के मरीजों को कितनी बार खाना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल को लेकर अक्सर उलझन में रहते हैं तो आइए इसका जवाब जान लेते हैं।

How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients
अच्छी सेहत के लिए खान-पान को ठीक रखना जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज और हार्ट के मरीज खान-पान को रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को कितनी बार खाना चाहिए, इससे ज्यादा जरूरी इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं?
 

  • डायबिटीज में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें सीधे ब्लड शुगर को प्रभावित करती हैं। वहीं, इंसुलिन और कुछ दवाओं के साथ खाने के समय का भी ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। 
  • आमतौर पर नाश्ता, लंच और डिनर नियमित समय पर लेना ज्यादातर लोगों के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है।
  • इसके अलावा बीच में छोटा और पौष्टिक स्नैक लिया जा सकता है। लेकिन बिना भूख के बार-बार खाते रहना ठीक नहीं है।
How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients
डायबिटीज में खान-पान का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज में कार्बोहाइड्रेट और पोर्शन पर नजर रखें

डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज में सिर्फ खाने का समय नहीं, आप कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खा रहे हैं, यह भी महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी वाली चीजें खाना ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है।
 

  • डायबिटीज के मरीजों को थाली में सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन की मात्रा अधिक रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Times Should we Eat in a Day Meal Timing for Diabetes and Heart Patients
दिल की बीमारी का खतरा - फोटो : Adobe Stock

हार्ट मरीजों के लिए खाने की क्वालिटी ज्यादा जरूरी

हार्ट के मरीजों के लिए भी आहार पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। समय पर खाना खाने के बावजूद अगर थाली में नमक, चीनी, तली चीजें और पैकेज्ड फूड ज्यादा हैं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। दिल के मरीजों को सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मछली के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
 

  • डायबिटीज और शुगर दोनों के मरीजों को एक ही समय पर खाने की आदत बनानी चाहिए।
  • कोशिश करें कि डिनर बहुत देर से न हो। शाम के 8 बजे के पहले खाना खा लेना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है।
  • अगर आप इंसुलिन या डायबिटीज की दवा लेते हैं जिससे शुगर बहुत कम हो सकती है, तो नाश्ता छोड़ना, लंबे समय तक भूखे रहना या अचानक इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करना मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed