फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर: 75 की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

Thu, 08 Oct 2026 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Oct 2026 10:31 AM IST
सार

Nana Patekar Net Worth: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित आवास पर निधन हो गया। दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले नाना ने करोड़ों की संपत्ति बनाई। हालांकि उनका जीवन सादगी और खेती के इर्द-गिर्द रहा

विज्ञापन
Nana Patekar Networth 2026 Income, Houses, Cars and Properties
नाना पाटेकर छोड़ गए कितनी संपत्ति - फोटो : Amar ujala Graphics

Nana Patekar Property:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर के साथ ही उनके लंबे फिल्मी करियर, सादगी भरी जिंदगी और संपत्ति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।



नाना पाटेकर उन कलाकारों में रहे, जिन्होंने पर्दे पर अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई। खास बात यह रही कि करोड़ों की कमाई और स्टारडम के बावजूद उनका रहन-सहन कई दूसरे फिल्मी सितारों की तरह बेहद आलीशान नहीं माना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 करोड़ से 80 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि, यह आधिकारिक तौर पर घोषित आंकड़ा नहीं है और अलग-अलग रिपोर्ट्स में रकम अलग मिलती है। 

Trending Videos
Nana Patekar Networth 2026 Income, Houses, Cars and Properties
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में था 1 बीएचके फ्लैट

नाना पाटेकर की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि मुंबई में उनका करीब 750 वर्ग फुट का 1 बीएचके फ्लैट बताया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लैट उन्होंने कई दशक पहले करीब 1.1 लाख रुपये में खरीदा था और इसकी मौजूदा अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है।

Nana Patekar Networth 2026 Income, Houses, Cars and Properties
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

गोवा में भी था घर

नाना पाटेकर का गोवा में भी एक घर था। यही वह जगह थी जहां उनके निधन के समय वह मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका गोवा वाला घर मुंबई के पुराने फ्लैट की तुलना में ज्यादा आधुनिक था। 


पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस

उनकी संपत्ति में पुणे के खड़कवासला इलाके के पास करीब 27 एकड़ का फार्महाउस भी बताया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां खेती की जाती थी और गेहूं तथा धान जैसी फसलें उगाई जाती थीं। इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनकी संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar Networth 2026 Income, Houses, Cars and Properties
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

नाना पाटेकर के पास कौन-कौन सी गाड़ियां थीं?

नाना पाटेकर का कार कलेक्शन भी उनके व्यक्तित्व की तरह ज्यादा दिखावे वाला नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पास महिंद्रा जीप सीजे4, महिंद्रा स्काॅर्पियो और आडी क्यू7 जैसी गाड़ियों का जिक्र मिलता है

विज्ञापन
Nana Patekar Networth 2026 Income, Houses, Cars and Properties
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी थी नाना पाटेकर की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर की कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये तक बताई गई है। उनके कमाई के प्रमुख स्रोत फिल्मों में अभिनय, निर्देशन और वर्षों के करियर से जुड़ी अन्य आय रहे। 

करोड़ों की संपत्ति, लेकिन जिंदगी बेहद सादगी भरी

नाना पाटेकर की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि उनकी अनुमानित करोड़ों की संपत्ति के बावजूद उनका जीवन काफी साधारण रहा। मुंबई के अपेक्षाकृत छोटे फ्लैट में रहना और खेती से जुड़ाव उनकी सादगी को दिखाता था। उनके निधन के बाद सामने आई संपत्ति की जानकारी बताती है कि उन्होंने करीब पांच दशक के फिल्मी सफर से बड़ी आर्थिक विरासत बनाई थी, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ धन-दौलत से नहीं बल्कि अभिनय और सामाजिक कार्यों से बनी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed