मुकेश अंबानी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी तरह हर कोई बनना चाहता है और बने भी क्यों न? आखिर मुकेश अंबानी एक कामयाब बिजनेसमैन जो हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगातार परिश्रम के दम पर आज वे रिलायंस इंडस्ट्री को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचा चुके हैं। वे लगातार बिजनेस को बढ़ाने के लिए कई सराहनीय कदम भी उठाते रहते हैं, जिसकी बदौलत उनका नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों मे भी जाना जाता है और लोग उन्हें अमीर और कामयाब व्यक्ति के तौर पर जानते हैं। मुकेश अंबानी अपनी मेहनत और लगन से आज वो मुकाम हासिल कर चुके हैं, जहां वे एक रॉयल जिदगी जीते हैं। उनकी सेवा में आगे-पीछे नौकर चाकर लगे रहते हैं और उनके पास किसी चीज की कमी भी नहीं है। लेकिन आप शायद मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में बेहद कम जानते हैं? लेकिन आप चिंता मत कीजिए क्योकि हम आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
{"_id":"613c419a8ebc3ec91c3f2c2f","slug":"mukesh-ambani-lifestyle-and-antilia-bungalow-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: इस महल जैसे आलीशान घर में रहते हैं मुकेश अंबानी, जीते हैं लग्जरी लाइफ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: इस महल जैसे आलीशान घर में रहते हैं मुकेश अंबानी, जीते हैं लग्जरी लाइफ
Sat, 11 Sep 2021 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : facebook/nita ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी
- फोटो : पीटीआई
सुबह उठते हैं जल्दी
- बात मुकेश अंबानी की दिनचर्चा की करें, तो वे रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं और फिर अपने काम पर लग जाते हैं। बताया जाता है कि रोजाना काम पर जाने से पहले वे अपनी मां कोकिलाबेन का आशीर्वाद जरूर लेते हैं।
मुकेश अंबानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ऐसी है डाइट
- अपने खानपान का मुकेश अंबानी विशेष ध्यान देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वे न ही कभी मांसाहारी खाना खाते हैं और न ही कभी ड्रिंक लेते हैं। मुकेश अंबानी हमेशा ही शाकाहारी खाना (दाल, रोटी और चावल) खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : ani
रविवार का दिन, परिवार का दिन
- मुकेश अंबानी बाकी सभी दिन तो काम पर ध्यान देते हैं, लेकिन वे रविवार का दिन अपने परिवार के लिए खासतौर पर रखते हैं। इस दिन वे अपनी मां, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिताते हैं और ऐसा करना उन्हें काफी पसंद है। हालांकि, रविवार के दिन काम आने पर वे काम पर भी जाते हैं।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : facebook/worldofindiaofficial
रहते हैं इस आलीशान महल जैसे घर में
- बात मुकेश अंबानी के घर की करें, तो उनके घर का नाम एंटीलिया है, जो मुंबई के अलटामाउंट में स्थित है। ये एक 27 मंजिला आलीशान इमारत है, जिसके अंदर हर सुख-सुविधा मौजूद है। इस घर में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बच्चों और मां कोकिलाबेन के साथ रहते है।