आपने लोगों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि कोर्ट-कचहरी से जितना दूर रहा जाए, उतना बेहतर। लेकिन राम जेठमलानी बिल्कुल इसके उलट थे। उनका नाता कोर्ट से ही था, क्योंकि वे एक चर्चित और देश के सबसे महंगे वकील जो थे। 14 सितंबर 1923 को जन्मे राम जेठमलानी वकील के अलावा पूर्व कानून मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। वहीं, 8 सितंबर 2019 को उनका निधन हो गया। उनका नाता विवादों से भी रहा था और अपनी ही पार्टी के किसी भी नेता को कुछ कहने से वे चूकते भी नहीं थे। राम जेठमलानी इतनी बड़ी शख्सियत थे कि जब भी किसी का कोई कानूनी काम पड़ता, तो वो चाहता कि जेठमलानी ही उनका केस लड़े। लेकिन ऐसा होना आसान नहीं था, क्योंकि उनकी फीस उन्हें देश का सबसे महंगा वकील जो बना चुकी थी। लेकिन क्या राम जेठमलानी की कहानी इतनी सी है? तो इसका जवाब है नहीं, क्योंकि इसे जानने के लिए आपको हर एक बारीकी को समझना होगा। तो चलिए आपको कम शब्दो में राम जेठमलानी के बारे में ज्यादा बातें बताते हैं।
{"_id":"613afb35b09ca221a12cdd45","slug":"today-celebrity-lifestyle-ram-jethmalani-became-the-most-expensive-and-famous-lawyer-of-the-country-with-a-fee-of-rs-one-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानें कैसे राम जेठमलानी एक रुपये की फीस लेकर बने थे देश के सबसे महंगे और चर्चित वकील","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानें कैसे राम जेठमलानी एक रुपये की फीस लेकर बने थे देश के सबसे महंगे और चर्चित वकील
Fri, 10 Sep 2021 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
राम जेठमलानी की लाइफस्टाइल
- फोटो : पीटीआई
राम जेठमलानी की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter/@RamJethmalani5
शुरू से ही चाहते थे वकीन बनना
- जेठमलानी के जन्म के समय उनकी मां की उम्र महज 14 साल थी। इस पर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'मैं और मेरी मां एक साथ बढ़े हुए। मैंने शुरुआती पढ़ाई बॉर्डिंग स्कूल से की और मेरे पिता चाहते थे कि मैं इंजीनियर बनूं, लेकिन मैं लॉयर (वकील) बनना चाहता था क्योंकि दादा और पिता दोनों ही वकील थे।'
राम जेठमलानी की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter/@advprashantrak5
पहले केस की फीस मात्र एक रुपये
- 17 साल की उम्र में राम जेठमलानी की पढाई हुई, लेकिन उस वक्त वकील बनने की उम्र 21 साल निश्चित थी। लेकिन कहते हैं न जहां चाह वहां राह और जेठमलानी को विशेष सुविधा दी गई और वे 18 साल की उम्र में वकील बनें। पहला केस उन्होंने एक मकाल मालिक के लिए लड़ा था और इस केस के लिए उन्होंने मात्र एक रुपये फीस ली थी, जिसके चर्चे आज तक होते हैं और इसके बाद जेठमलानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।इ
विज्ञापन
विज्ञापन
राम जेठमलानी की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter/@GurpreetKChadha
एक नहीं दो शादी की थी
- अपने एक इंटरव्यू में जेठमलानी ने बताया था कि प्यार तो उन्हें स्कूल में डॉली नाम की लड़की से हुआ, लेकिन शादी दुर्गा नाम की लड़की से हो गई जिसे वे अपने दादा जी के साथ देखने गए थे। वहीं, जब 14 अगस्त 1947 को भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हो रहा था, जब बहुविवाह प्रथा के तहत उन्होंने दूसरी शादी रत्ना नाम की लड़की से कर ली।
विज्ञापन
राम जेठमलानी की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter/@RamJethmalani5
ऐसे जमाए भारत में पैर
- जेठमलानी साल 1948 में पाकिस्तान छोड़ भारत आ गए और मुंबई के एक रिफ्यूजी कैंप में रात बिताने के बाद अगले दिन से लॉ की प्रैक्टिस शुरू की। पहले 6 साल तक प्रैक्टिस की और इसके बाद जाकर उन्हें बॉन्बे यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला। यहां सारी परीक्षाएं पास करके उन्होंने अपना वकील का पहला चेंबर 60 रुपये में बनाया था।